-
भारत-चीन सीमा पर गांवों में निशुल्क दूरदर्शन डीटीएच कनेक्शन देगी मोदी सरकार
नई दिल्ली । केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की कि केंद्र भारत-चीन सीमा पर गांवों में निशुल्क दूरदर्शन डीटीएच कनेक्शन उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि इन दूरदराज के गांवों के निवासियों के लिए बेहतर मोबाइल संपर्क (कनेक्टिविटी) जल्द ही सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इन दूरदराज के क्षेत्रों में बेहतर संपर्क सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री ने लेह से लगभग 211 किलोमीटर दूर लद्दाख के करजोक गांव में ग्रामीणों के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। मोदी सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों में 1.5 लाख निशुल्क ‘फ्री डिश’ कनेक्शन वितरित करने का प्रस्ताव दिया है।
ठाकुर ने कहा कि सरकार सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बेहतर डिजिटल संपर्क और सड़क संपर्क, पर्यटन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, खेल के बुनियादी ढांचे और बेहतर जल जीवन मिशन की उनकी मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। सरकार के जीवंत ग्राम कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री ठाकुर लेह-लद्दाख के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह करजोक गांव में रुके। उन्होंने केंद्र/राज्य सरकार की योजनाओं और खेल उपकरणों के वितरण की समीक्षा के लिए केंद्र शासित और जिला अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने भारत-चीन सीमा पर समुद्र तल से लगभग 15,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित करजोक पलटन चौकी पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) जवानों से भी बातचीत की। केंद्र सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की पहुंच का आकलन करने और भारत-चीन सीमा पर दूरदराज के गांवों में निवासियों के समक्ष चुनौतियों के बारे में जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से, केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत की।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!