- प्रोजेक्ट के के लिए आयोजित ग्रैंड इवेंट में शामिल नहीं होंगी दीपिका

प्रोजेक्ट के के लिए आयोजित ग्रैंड इवेंट में शामिल नहीं होंगी दीपिका

मुंबई । अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 20 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में अपकमिंग साइंस-फिक्शन फिल्म प्रोजेक्ट के के लिए आयोजित ग्रैंड इवेंट में शामिल नहीं होंगी। हाल ही में फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया गया था। दीपिका के इस इवेंट में शामिल न होने के पीछे का कारण एसएजी-एएफटीआरए (स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड- अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टेलीविजन एंड रेडियो आर्टिस्ट्स) द्वारा चल रही हॉलीवुड हड़ताल है। दीपिका अमेरिका में फिल्म, टीवी और रेडियो कलाकारों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी, 


एसडीसीसी में 'प्रोजेक्ट के' ग्रैंड इवेंट में शामिल नहीं होंगी दीपिका  पादुकोण | kolkatahindinews.com
जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बढ़ती निर्भरता और बड़े हॉलीवुड स्टूडियो द्वारा अवशिष्ट आय में कमी के मद्देनजर हड़ताल पर हैं।इसके पहले, फिल्म के अन्य कलाकार जैसे प्रभास और कमल हासन, राणा दग्गुबाती के साथ एसडीसीसी में फिल्म के ग्रैंड लांच इवेंट में भाग लेने के लिए सैन डिएगो पहुंचे। एसडीसीसी सेलिब्रेशन 20 जुलाई को एक रोमांचक पैनल के साथ शुरू होगा, जिसमें स्पेशल गेस्ट कमल हासन, प्रभास और नाग अश्विन शामिल हैं। इस पैनल के दौरान, प्रोजेक्ट के के निर्माता फिल्म के टाइटल, ट्रेलर और रिलीज की तारीख का अनावरण करने वाले हैं। 
ये भी जानिए.................
Mental Illness Awareness Week 2019: Deepika Padukone to unveil charity  closet initiative - कपड़ों की नीलामी कर रकम जुटाएंगी दीपिका पादुकोण, इस नेक  काम में करेंगी मदद
कॉमिक-कॉन के सबसे भव्य स्टेज पर दर्शकों को सचमुच एक अद्भुत अनुभव मिलेगा। प्रोजेक्ट के वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित एक बहुभाषी साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी भी हैं।यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

साइंस-फिक्शन फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के लिए आयोजित ग्रैंड इवेंट में शामिल नहीं  होंगी दीपिका पादुकोण - Poorvanchal Media : poorvanchalmedia.com, पूर्वान्चल  ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag