- चोरों को कीमती सामान नहीं मिला तो घर में रख गए 500 रुपये का नोट

चोरों को कीमती सामान नहीं मिला तो घर में रख गए 500 रुपये का नोट

नई दिल्ली । रोहिणी सेक्टर आठ स्थित घर में चोरी करने गए गैंग को जब चोरी लायक कुछ नहीं मिला तो वह वहां पर 500 रुपये का नोट रखकर चले गए। मकान मालिक जब वापस लौटा तो उन्होंने नार्थ रोहिणी थाना पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को नार्थ रोहिणी थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि रोहिणी सेक्टर आठ स्थित घर में चोरी कर ली गई है। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के साथ गुरुग्राम में रह रहे उनके बेटे के पास गए थे।

ये भी जानिए.................
दिल्ली में अनोखी चोरी चोरों को कीमती सामान नहीं मिला तो घर में रख गए 500  रुपये का नोट - Nothing found to steal in Delhi Rohini thieves left Rs 500  note at home
 शुक्रवार सुबह उन्हें पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर में चोरी हो गई है। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर से कोई सामान चोरी नहीं था। लेकिन दरवाजे के पास उन्हें 500 का नोट पड़ा मिला। अब पुलिस मानकर चल रही है कि यह नोट चोरी करने आए लोग छोड़कर गए। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कौन उनके घर की ओर आया था। बता दें कि पिछले महीने भी एक ऐसी घटना शाहदरा इलाके में देखने को मिली थी। जहां पर लुटेरों ने एक जोड़े को लूटने की कोशिश की थी।जब उनके पास पैसे नहीं मिले थे तो वह उन्हें सौ रुपये का नोट थमा कर चले गए थे।
इंजीनियर के घर से चोरों को नहीं मिला कीमती सामान, झल्लाकर छोड़ गए 500 का नोट  » Viral Haryana

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag