- सरपंच प‎ति की दबंगाई, कपड़े उतरवाकर पिटाई करते हुए मुंह से जूता उठवाया

सरपंच प‎ति की दबंगाई, कपड़े उतरवाकर पिटाई करते हुए  मुंह से जूता उठवाया

-दो साल पुराना वी‎डियो सामने आया तो पु‎लिस में की ‎शिकायत, मुख्य आरोपी ‎गिरफ्तार
रीवा । मध्यप्रदेश में एक और शर्मनाम हरकत सरपंच प‎ति की सामने आई है। जहां एक व्यक्ति को अर्धनग्न करके उसकी ‎पिटाई करते हुए मुंह से जूता उठवाया जा रहा है। ‎मिली जानकारी के अनुसार रीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को अर्धनग्र अवस्था में दिखाया गया है। पीड़ित व्यक्ति के हाथ उसकी पीठ के पीछे बंधे हुए हैं। साथ ही उसके चेहरे पर बार-बार मुक्का मारा जा रहा है। उसे मुंह से जूता उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।


 बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दो साल पुरानी है। पीड़ित के पास वीडियो अब पहुंचा है। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। हनुमना थाना प्रभारी चेतन मर्सकोले ने बताया कि आरोपी 50 वर्षीय जवाहिर सिंह हैं, जो एक सरकारी स्कूल में क्लर्क है और रीवा जिले के पिपराही गांव के सरपंच का पति है। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके दो कथित साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की पहचान उजागर नहीं की है। उसके बयान के अनुसार वह एक पिकअप ड्राइवर के रूप में काम करता है। आरोप है कि पीड़ित को आरोपी ने कर्ज दिया था, जिसे उसने चुकाया नहीं था।
mp news sarpanch husband forced to pick up shoe with mouth viral video:  एमपी में सरपंच पति ने मुंह से उठवाया जूता वीडियो वायरल
ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित ने एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर आरोपी ने लंबे समय से कब्जा कर रखा था। जब‎कि गांव के लोगों को पीड़ित ने बताया था कि उसने जमीन खरीदी है। आरोपी सिंह ने जब यह बात सुनी तो उसे बकाया भुगतान करने के बहाने घर बुलाया लेकिन दरवाजा बंद कर दिया और उसकी पिटाई की, जबकि उसके साथियों ने वीडियो शूट किया। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में पीड़ित अपनी पतलून नीचे खींचे हुए और हाथ पीठ के पीछे बांधे हुए देखा गया है। हमलावर उसके चेहरे पर बेरहमी से मुक्का मारता है। साथ ही छड़ी से भी पीटता है। इसके बाद मुंह से जूता उठाने को मजबूर करता है।
ये भी जानिए.................
mp news sarpanch husband forced to pick up shoe with mouth viral video:  एमपी में सरपंच पति ने मुंह से उठवाया जूता वीडियो वायरल
वहीं थाना प्रभारी मार्सकोले ने कहा कि पीड़ित शिकायत दर्ज कराने से पहले बहुत डरा हुआ था। यह वीडियो कुछ स्थानीय लोग भी शेयर कर रहे हैं। शनिवार को पीड़ित को यह वीडियो मिला तो उसे एहसास हुआ कि यह वी‎डियो आब वायरल हो जाएगा। तो वह पूरी तरह से शर्मिंदा होते हुए और शिकायत लेकर हमारे पास आया। हमने मामला दर्ज किया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों पर आईपीसी और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
mp news sarpanch husband forced to pick up shoe with mouth viral video:  एमपी में सरपंच पति ने मुंह से उठवाया जूता वीडियो वायरल

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag