-
आशा कर्मचारी महासंघ ने आशाओं को शासकीय सेवक का दर्जा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट की
झाबुआ /भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध आशा कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्य समिति सदस्यों एवं आशा कर्मचारी महासंघ की झाबुआ जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा रविवार शाम मुख्यमंत्री निवास जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से सौजन्य भेट की गई ओर आशा कर्मचारी व आशा सुपरवाईजर बहनों की माँग के संबंध में मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंप कर निवेदन किया गया कि आशा वर्कर्स बहनों एवं आशा सुपरवाईजर को शासकीय सेवक का दर्जा देते हुये अन्य सुविधाओं प्रदान की जाए।
आशा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री से की गई भेंट के संबंध में जानकारी देते हुए झाबुआ जिलाध्यक्ष, आशा कर्मचारी महासंघ, साधना डामोर ने बताया कि भारतीय मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिह के नेतृत्व में भारतीय मजदूर महासंघ से सम्बद्ध आशा कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्य समिति सदस्यों एवं आशा कर्मचारी महासंघ की झाबुआ जिला इकाई के पदाधिकारियों सहित अन्य जिलों से आए महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा रविवार शाम मुख्यमंत्री निवास जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से सौजन्य भेट की गई ओर आशा कर्मचारी व आशा सुपरवाईजर बहनों की माँग के संबंध में मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंप कर निवेदन किया गया कि आशा वर्कर्स बहनों एवं आशा सुपरवाईजर को शासकीय सेवक का दर्जा देते हुए अन्य सुविधाओं प्रदान की जाए।
डामोर ने बताया कि हमारी मांगों के संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि आप लोगों के हित में उचित निर्णय लिया गया है जिसकी तैयारी में सरकार लगी हुई है, ओर शीघ्र ही आप कर्मचारियों की महा पंचायत बुलाकर आशा कर्मचारियों के हित में घोषणा की जाएगी।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!