- केंद्रीय मंत्री शाह का विपक्ष पर हमला, मैं चर्चा को तैयार ....मणिपुर की सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए

केंद्रीय मंत्री शाह का विपक्ष पर हमला, मैं चर्चा को तैयार ....मणिपुर की सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए

नई दिल्ली । मणिपुर पर चर्चा की मांग को लेकर लोक सभा और राज्यसभा दोनों सदनों में सोमवार को जबरदस्त हंगागा और नारेबाजी हुई। शोर-शराबे के बीच लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला प्रश्नकाल चलाने का प्रयास करते रहे। लेकिन हंगामा और नारेबाजी बढ़ने पर लोकसभा की कार्यवाही 25 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थिगित की गई।मणिपुर मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा मैं इस पर सदन में चर्चा के लिए तैयार हूं। मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं, मुद्दे पर चर्चा होने दें। यह महत्वपूर्ण है, कि देश को इस संवेदनशील मामले पर सच्चाई पता चले।
राज्यसभा में भी मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हुआ। 

गृहमंत्री शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, मणिपुर स्थिति पर होगी चर्चा
इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र के लिए राज्यसभा से सस्पेंड किया गया। दरअसल राज्यसभा में विपक्ष के अधिकांश सांसद मणिपुर हिंसा पर विस्तार से चर्चा कराने की मांग कर रहे थे। विपक्ष का कहना है कि प्रश्नकाल सहित राज्यसभा की सारी कार्रवाई को रद्द करते हुए सर्वप्रथम मणिपुर हिंसा पर विस्तार से चर्चा की जाए।हालांकि भारी हंगामे के बीच सभापति ने राज्यसभा में प्रश्नकाल शुरू कराया। प्रश्नकाल के अभी चार उत्तर ही दिए जा सके थे कि मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग को लेकर सिंह नारेबाजी करते हुए सभापति के आसन के समीप पहुंचे। सभापति द्वारा चेतावनी देने के बावजूद सिंह अपने स्थान पर नहीं गए और मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे।
ये भी जानिए.................

Manipur Violence | मणिपुर हिंसा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 24 जून को  नई दिल्ली में बुलाई सर्वदलीय बैठक | Navabharat (नवभारत)

इस बीच नेता सदन पीयूष गोयल ने सभापति से निवेदन किया कि संजय सिंह को उनके इस व्यवहार के लिए सदन से निलंबित कर दिया जाए। गोयल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव भी सभापति को दिया। राज्यसभा के सभापति ने इस प्रस्ताव पर सदन के सदस्यों की राय लेने के बाद संजय सिंह को शेष बचे मानसून सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया।
मणिपुर हिंसा पर एक्शन में गृह मंत्री अमित शाह, 3 दिन तक राज्य के दौरे पर  रहेंगे - Home minister amit shah will go to manipur expressed grief over  violence said will


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185