- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने बोले-

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने  बोले-

मप्र में दलित-आदिवासी अपमान का घूंट पी रहे
भोपाल । मध्यप्रदेश के सागर दौरे से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मध्यप्रदेश सरकार को घेरा है। छतरपुर में दलित के चेहरे और शरीर पर मल मले जाने की घटना पर उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, मप्र में दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग अपमान का घूंट पी रहे हैं। भाजपा का सबका साथ का नारा दिखावटी और पीआर स्टंट है।
mallikarjun kharge appointed new national president congress kamal nath  digvijay singh special message mpap | मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए  किंग, कमलनाथ ने कही खास बात | Hindi News, Madhya ...

खडग़े का यह ट्वीट इसलिए भी मायने रखता है, क्योंकि 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी सागर दौरा प्रस्तावित है। वे यहां 100 करोड़ की लागत से बनने जा रहे संत रविदास मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे। खडग़े के ट्वीट पर भाजपा की ओर से भी पलटवार आया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा- खडग़े जी को दलितों पर होने वाले अत्याचारों की जानकारी नहीं है। दलितों पर कहां अत्याचार हो रहे? इसकी जानकारी नहीं है।

मल्लिकार्जुन खड़गे आज संभालेंगे कांग्रेस की कमान, सोनिया-राहुल समेत कई नेता  रहेंगे मौजूद - Mallikarjun Kharge will take over as Congress President  today Sonia gandhi Rahul will ...
राजस्थान में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार
भोपाल में भाजपा ऑफिस में उन्होंने कहा, नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट देखें। दलितों पर अत्याचार, दलित महिलाओं के साथ बलात्कार, सबसे अधिक राजस्थान में हो रहे हैं। झारखंड और छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र नहीं बन रहे। ममता बनर्जी के राज्य में तीन हजार दलितों के मकान जलाए गए। यह सब जानकारी खडग़े जी को एकत्रित करना चाहिए।


कांग्रेस को 57 साल में जातिगत जनगणना की याद नहीं आई
कमलनाथ के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में जातिगत जनगणना कराने के ऐलान पर भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, मुझे लगता है यह देश जाति-धर्म में विश्वास नहीं करता। यह समानता में विश्वास करता है। भाजपा विभेद पैदा करने के पक्ष में कभी नहीं रही है। 57 साल में कभी जातिगत गणना की याद नहीं आई। भाजपा की सरकार में उनको जातिगत जनगणना की याद आ रही है।
मल्लिकार्जुन खड़गे : कर्नाटक के 'भूमिपुत्र' ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस  को दिलाई शानदार जीत - Mallikarjun kharge Karnataka Bhoomiputra gave a  resounding victory to Congress ...
खडग़े ने छतरपुर की घटना का जिक्र कर घेरा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मध्यप्रदेश सरकार को छतरपुर की घटना पर घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मध्यप्रदेश में एक महीने में ही दलित-आदिवासी अत्याचार की दूसरी बेहद निंदनीय व पीड़ादायक वारदात हुई है, जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। एनसीआरबी रिपोर्ट (2021) का हवाला देते हुए उन्होंने लिखा- भाजपा शासित मध्यप्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों का रेट सबसे ज्यादा है। आदिवासियों के खिलाफ सबसे अधिक अपराध हुए हैं। हर दिन 7 से ज्यादा अपराध हुए। मध्यप्रदेश के हमारे दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के नागरिक दशकों से भाजपाई कुशासन में अपमान का घूंट पी रहे हैं।
Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन  खड़गे कल भोपाल में कांग्रेस प्रतिनिधियों से मिलेंगे - Congress President  Election Congress ...
राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर भी बात करें
मध्यप्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, खडग़े जी मध्यप्रदेश पर बात कर रहे हैं। जब अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में अनर्गल बात की थी, तब खडग़े जी कहां गए थे? हमने आदिवासी समाज से आने वाली मुर्मू को राष्ट्रपति बनने का मौका दिया था, तब कांग्रेस ने इसका विरोध क्यों किया था? कमलनाथ से पूछेंगे क्या कि सहरिया और बाकी आदिवासियों को 1 हजार रु. देने की योजना भाजपा सरकार ने बनाई थी, उसे कमलनाथ सरकार ने बंद क्यों किया था? उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सलाह दूंगा कि वे मध्यप्रदेश के हर विषय पर बातचीत करें, कोई दिक्कत नहीं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ के आंकड़ों पर भी बात करें। राजस्थान के मंत्री ने भरी विधानसभा में महिला अत्याचार पर बात की तो कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें बर्खास्त कर दिया।
ये भी जानिए.................
Congress President election Kharge will visit Bhopal today, Tharoor will  come on October 14 skzs | कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: खड़गे आज भोपाल का करेंगे  दौरा, 14 अक्टूबर को आएंगे थरूर | Hindi

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag