- चोरों ने प्राचीन शीतला माता मंदिर में तीन ताले को तोड़कर सरकारी दानपेटी को खाली कर दिया , घटना सीसीटीवी में कैद

चोरों ने प्राचीन शीतला माता मंदिर में तीन ताले को तोड़कर सरकारी दानपेटी को खाली कर दिया , घटना  सीसीटीवी में कैद

जमशेदपुर   । पूर्वी सिंहभूम जिले के साकची थाना अंतर्गत प्राचीन शीतला माता मंदिर में रविवार की  रात चोरों ने तीन ताले को तोड़कर सरकारी दानपेटी को खाली कर दिया। सारी घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो गई। सोमवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर पहुंचे, तब मंदिर का ताला टूटा पाया और मंदिर के दान पेटी भी टूटी हुई थी। यह देखकर मंदिर के सदस्यों को सूचना दी गई। जिसके बाद मंदिर कमेटी के सदस्यों ने साकची थाना को सूचित किया।
ये भी जानिए.................
प्राचीन शीतला माता मंदिर की दानपेटी तोड़ पैसे ले भागे चोर - InsiderLive.in:  Get Latest News, India News, Breaking News ...
 साकची थाना शीतला मंदिर पहुंची और छानबीन में जुट गई।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि चोर मंदिर में चोरी कर रहे हैं। वही मंदिर के पुजारियों का कहना है कि दान पेटी में कुल कितने रुपए थे, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता क्योंकि मंदिर का संचालन जमशेदपुर जिला प्रशासन ने अपने हाथों में रखी है। धालभूम एसडीओ ही इसका अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी राशि की चोरी हुई है।
 मंदिर कमेटी ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
साकची शीतला मंदिर की दान पेटी से 7 हजार की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हो  गयी है पूर घटना

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag