-
पाकिस्तान पहुंचकर अंजू बनी फातिमा.........प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह किया
नई दिल्ली । अलवर की अंजू ने पाकिस्तान पहुंच कर अपना धर्म परिवर्तन कर फातिमा बनकर अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। वह कुछ दिन पहले अलवर से पाकिस्तान चली गई थी। बताया जा रहा है कि फिलहाल अंजू नसरुल्लाह के साथ पाकिस्तान के दीर बाला इलाके में है। हालांकि, अंजू ने अपने पति को वीडियो कॉल कर कहा कि वहां जल्द वापिस लौटेगी। इतना ही नहीं उसने अपने बेटी से भी यहीं वाद किया है। अब पति अरविंद अंजू के लौटने के इंतजार कर रहा है।
हालांकि अंजू के बयान लगातार बदल रहे हैं! बताते हैं कि अंजू 20 जुलाई को अपने घर से निकली थी। तब पति अरविंद ने पूछा था, कहां जा रही हो? जवाब में अंजू ने कहा कि जयपुर जा रही हूं। तब पति ने दूसरा सवाल किया कि जयपुर में क्या काम है? जवाब मिला, एक सहेली से मिलना है। असल में पति में जयपुर बताकर अंजू दिल्ली निकल गई थी। जयपुर में उसकी कोई सहेली रहती ही नहीं थी।
सोशल मीडिया पर एक निकाहनामा वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि यह अंजू उर्फ फातिमा और नसरुल्लाह की शादी का सबूत है। अंजू के पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह ने भी मीडिया में यह स्वीकार किया था कि वह अंजू का मित्र है। अंजू उससे मिलने के लिए पाकिस्तान आई है।इसके बाद वह लाहौर पहुंच गई थी। एक भारतीय महिला अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई है। फिर अरविंद को पता चला कि यह महिला कोई नहीं बल्कि उसकी पत्नी अंजू है। वहां हैरान हो गया।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!