- ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष

-सीएम बोली-क्या कोई टीम इंडिया को इंडियन मुजाहिदीन कहता है
कोलकाता । विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन पर कटाक्ष किया और कहा कि उनकी टिप्पणियां साबित करती हैं कि उन्हें इंडिया शब्द कितना पसंद है।
 राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के साथ एक संक्षिप्त बैठक के बाद राजभवन से बाहर आते ही वह मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रही थीं।
Manipur Women Parade Mamata Banerjee Slams PM Modi BJP Over Chhattisgarh  Rajasthan Statement | Manipur Violence: मणिपुर जा सकती हैं सीएम ममता बनर्जी,  कहा- 'पीएम मोदी ने घटना के बहाने बंगाल...'

 उन्‍होंने विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के बारे में कहा, मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहूंगी, क्योंकि उन्हें इंडिया नाम पसंद है। ऐसा लगता है कि उन्होंने इसे देश के आम नागरिकों की तरह स्वीकार कर लिया है। वे इस नाम के बारे में जितना अधिक बात करेंगे, नाम के प्रति उनकी पसंद उतनी ही स्पष्ट होगी। ममता ने पीएम की टिप्पणियों का हवाला देते हुए सवाल किया कि जब भारतीय टीम खेलने जाती है तो क्या कोई उसे इंडियन मुजाहिदीन कहता है। उन्होंने कहा, यह टीम इंडिया है। 
ये भी जानिए..........
Lok Sabha Election 2024 Mamata Banerjee Slams PM Modi On Mann Ki Batt Said  BJP Loose General Election | Lok Sabha Election 2024: 'मन की बात से...',  सीएम ममता बनर्जी का पीएम
देश का नाम इंडिया है। इंडिया हमारी मातृभूमि है। मैं फिर से कह रही हूं कि वे इस नाम पर जितना अधिक झूठ फैलाएंगे, नाम के प्रति उनकी पसंद उतनी ही स्पष्ट हो जाएगी। इससे पहले,  प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर प्रहार किया और इसे इंडिया नाम का उपयोग करके देश के लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से की गई एक दिशाहीन पहल बताया और इंडियन मुजाहिदीन और ईस्ट इंडिया कंपनी का भी संदर्भ दिया। प्रधानमंत्री के इस बयान के संदर्भ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह तंज कसा।
BJP, शाह बुरे, लेकिन मोदी अच्छे? CBI, ED के 'दुरुपयोग' पर PM Modi को लेकर  ममता का रुख नरम क्यों

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag