- पीएम मोदी और सीएम योगी के आधार डेटा से छेड़छाड़ की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

पीएम मोदी और सीएम योगी के आधार डेटा से छेड़छाड़ की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

गुजरात पुलिस बिहार से ले गई पकड़कर 
मुजफ्फरपुर । बिहार से पुलिस ने एक नौजवान को गिरफ्तार किया है, जो पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के आधार डेटा में छेड़छाड़ की कोशिश कर रहा था। युवक ने पीएम मोदी और सीएम योगी के आधार कार्ड डेटा में पोर्टल के द्वारा छेड़छाड़ की कोशिश की। इस युवक को गुजरात पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसकी पहचान अर्पण दुबे उर्फ मदन कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से मिले मोबाइल में आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने के सबूत भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अर्पण को साथ लेकर गुजरात पुलिस अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई।

Attempt to tamper with Aadhaar card of PM Modi and UP CM Yogi youth  arrested - पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी के आधार कार्ड में छेड़छाड़ का  प्रयास, युवक गिरफ्तार
कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने अर्पण दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गुजरात पुलिस के साथ छापेमारी में बिहार पुलिस की टीम भी सहयोग कर रही थी। पुलिस की माने तब आरोपी अर्पण ने फर्जीवाड़ा करने के साथ एक बड़ा कांड भी किया था। आरोपी ने पीएम मोदी और योगी के आधार कार्ड का कई जगहों पर इस्तेमाल किया। पिछले दिनों अर्पण दुबे ने आधार कार्ड पोर्टल के माध्यम से पीएम मोदी और योगी के डेटा में छेड़छाड़ की कोशिश की थी। दोनों की जन्म तिथि सहित अन्य डेटा में छेड़छाड़ का प्रयास किया गया था।
ये भी जानिए..........

Attempt to tamper with Aadhaar card of PM Modi and UP CM Yogi youth  arrested - पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी के आधार कार्ड में छेड़छाड़ का  प्रयास, युवक गिरफ्तार
इसके बाद अहमदाबाद साइबर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के क्रम में मोबाइल के आइपी एड्रेस के जरिए डिटेल निकालकर आरोपी का पता लगाया गया। इसके बाद एक टीम गुजरात से मुजफ्फरपुर पहुंची। पुलिस ने उसके भाई का भी मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। अर्पण मूल रूप से पारू प्रखंड के गरीबा गांवो का रहने वाला है। वहां सदातपुर में रहकर एक कालेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है।

PM मोदी और UP CM योगी आदित्‍यनाथ के आधार कार्ड में की छेड़छाड़ गुजरात पुलिस  ने मुजफ्फरपुर से किया गिरफ्तार - tampered who tampered Aadhaar card of PM  Modi and UP CM

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag