लंदन । ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा है कि अभी वह खेलते रहेंगे और निकट भविष्य में उनका संन्यास का कोई इरादा नहीं है। साथ ही कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला उनकी आखिरी होगी और वह उसके बाद नहीं खेलेंगे। वार्नर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें एशेज टेस्ट के बाद उनके संन्यास की जो भी खबरें आ रहीं हैं वे सभी गलत हैं।
इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा था था कि वार्नर संभवतः पांचवें और अंतिम एशेज 2023 टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगें। वार्नर ने कहा, नहीं, मैंने वास्तव में कुछ भी नहीं सुना है। मैंने कुछ भी नहीं देखा। मैं गोल्फ कोर्स पर था। वार्नर से यह भी सवाल किया गया था कि क्या वह उसी के बारे में एक घोषणा करना चाहते हैं। वार्नर ने कहा, नहीं, मेरे पास घोषणा नहीं है। मेरे लिए यह नेट्स में कड़ी मेहनत करने की कोशिश करने के बारे में है, जैसा कि मैंने आज किया था।
वार्नर ने कहा कि वह वेस्टइंडीज दौरे में नहीं खेलेंगे पर 2024 आईसीसी टी20 विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करने को लेकर तैयार हैं। 36 वर्षीय ने आगे पुष्टि की कि पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला उनकी आखिरी होगी और वह उसके बाद नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा, ठीक है, मैं पाकिस्तान के बाद आगे नहीं खेलूंगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!