- आशा कार्यकर्ताओं की पंचायत कल, बढ सकती है प्रोत्साहन राशि

आशा कार्यकर्ताओं की पंचायत कल, बढ सकती है प्रोत्साहन राशि

लाल परेड मैदान में दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम 
  भोपाल । विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य सरकार किसी भी वर्ग की नाराजगी मोल नहीं लेना चाह रही है। इसी क्रम में नाराज चल  रही आशा कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार ने साधने के प्रयास शुरु कर दिए है। प्रदेश सरकार ने शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं की पंचायत बुलाई है। इसमें प्रदेश भर की लगभग 50 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगी। लाल परेड मैदान में दोपहर तीन बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे। 
सीहोर में 3 महीने से आशा कार्यकर्ताओं को नहीं मिली राशि, काम बंद कर जताया  विरोध | Asha workers did not get the amount for 3 months in Sehore,  protested by stopping

वह आशा कार्यकर्ताओं हर माह मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दो हजार से बढ़ाकर चार हजार करने और स्वास्थ्य बीमा की घोषणा कर सकते हैं। आशा कार्यकर्ता प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रही हैं। आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, सिक्किम सहित कई राज्यों में प्रोत्साहन राशि के साथ ही राज्य सरकार की ओर से निश्चित मानदेय दिया जाता है, पर मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं है। कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मद से आशा कार्यकर्ताओं को लगभग दो हजार रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलती है।

प्रोत्साहन राशि बंद करने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने बंद किया काम - Angry  Asha workers stopped work due to discontinuation of incentive amount
 उधर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और आयुष विभाग की तरह पशु चिकित्सकों ने भी सेवानिवृत आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष की है। शुक्रवार को यहां समन्वय भवन में आयोजित प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ के अधिवेशन में उन्होंने सिर्फ यही मांग रखी है। अधिवेशन में दिल्ली और बेंगलुरु सहित प्रदेश के लगभग 800 पशु चिकित्सक भाग ले रहे हैं। इस दौरान विभाग की विभिन्न गतिविधियों, शासकीय योजनाओं और उनके बेहतर क्रियान्वयन आदि के संबंध में संवाद भी होगा। प्राप्त सुझावों को शासन को भेजा जायेगा। 

ये भी जानिए.......
अब आशा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, जमकर लगाए नारे- देखें वीडियो |Asha  workers protest against MP government - watch video | Patrika News
हर तीन वर्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेमसिंह पटेल, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक अजय विश्नोई, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी गुलशन बामरा, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डा. उमेश चन्द्र शर्मा मौजूद रहेंगे। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag