-
इरफान ने 3 दिन पहले ही कर ली थी नरगिस को मारने की प्लानिंग बैग में छिपाकर लाया था रॉड
नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के एक पार्क में नरगिस नाम की लड़की की हत्या का आरोपी इरफान अब सारे राज खोल रहा है। पूछताछ में पता चला है कि नगरिस उसकी मौसी की लड़की थी, जिससे वो प्यार करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के परिवार वालों को इरफान मंजूर नहीं था। पुलिस की पूछताछ में इरफान ने यह भी बताया है कि पार्क में उसके पास लोहे की वो रॉड कहां से आई जिससे हमला कर उसने नरगिस की जान ली? सूत्रों की मानें तो इरफान ने पुलिस को बताया है
कि वो तीन दिन पहले ही नरगिस की हत्या करने की पूजानकारी के मुताबिक, इरफान ने पूछताछ में बताया है कि वो नरगिस से शादी को लेकर डिप्रेशन में चला गया था। घर में उसके छोटे भाई की शादी होने वाली है। यही वजह थी कि इरफान नरगिस पर बार-बार शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। तीन-चार महीने पहले भी इरफान ने नरगिस को परेशान किया था, तब लड़की के परिवार वालों ने घर जाकर उसके माता-पिता से शिकायत की थी। सारी प्लानिंग कर ली थी।
इसके लिए उसने नरगिस को मालवीय नगर के एक पार्क में बुलाने की रणनीति बनाई। नरगिस मालवीय नगर में कोचिंग करती थी। प्लान के तहत शुक्रवार को उसने नरगिस को पार्क में बुलाया और वहीं पर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में पता चला है कि जिस लोहे की रॉड से उसने नरगिस की हत्या की है उसे वो अपने बैग में छिपाकर लाया था। बैग में होने की वजह से नरगिस को इरफान की साजिश की भनक नहीं लग पाई पूछताछ में पता चला है कि पार्क में पहुंचने के बाद इरफान ने नरगिस से शादी करने की बात दोहराई। दूसरी ओर नरगिस ने जब शादी से इनकार किया तो इरफान आग बबूला हो गया। बात-बात में ही उसने अपने बैग से लोहे की रॉड निकाली और नरगिस पर हमला बोल दिया। लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ हमला होते ही लहूलुहान नरगिस जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि इरफान मौके से फरार हो गया।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!