- लोकसभा चुनाव में इंडियाको मिलेगा आप का साथ गोपाल राय ने गठबंधन को लेकर किया खुलासा

लोकसभा चुनाव में इंडियाको मिलेगा आप का साथ गोपाल राय ने गठबंधन को लेकर किया खुलासा

नई दिल्ली । दिल्ली में ‘सेवाओं’ को लेकर विधेयक को राज्यसभा में निरस्त कराने के लिए भले ही आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा है, लेकिन उसका यह ‘साथ’ केवल लोकसभा चुनाव के लिए है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव वह अकेली लड़ेगी।
AAP minister Gopal Rai statement on Opposition unity and Manish Sisodia -  विपक्षी एकता नहीं हुई तो गंभीर संकट, 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ  जाने पर AAP

 पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि विपक्षी दलों के साथ गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए हो रहा है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आप अगले वर्ष होने जा रहे लोकसभा चुनाव विपक्षी दलों के साथ गठबंधन में लड़ेगी। पार्टी के रणनीतिकारों के अनुसार, नरेन्द्र मोदी के खिलाफ यह अभी तक का सबसे असरदार चुनाव होगा। पूरा विपक्ष एकजुट हो रहा है और सत्ता पक्ष के खिलाफ हर सीट से केवल एक प्रत्याशी मैदान में होगा। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी नई दिल्ली लोकसभा सीट से ताल ठोंक सकते हैं।

ये भी जानिए...........
Delhi Politics दिल्ली MCD चुनाव में तीन तरीके से आम आदमी पार्टी करेगी  प्रचार मंत्री गोपाल राय ने दी जानकारी - Aam Aadmi Party campaign in delhi  mcd elections in three ways
 हालांकि अभी इस बारे में पार्टी में कोई चर्चा नहीं हुई है। इस सबके बीच मुद्दा विधानसभा चुनाव को लेकर भी उठ रहा है। पार्टी का कहना है कि विपक्षी दलों के साथ गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए है। पार्टी विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के लड़ेगी, क्योंकि विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का उसका अनुभव बेहतरीन रहा है।
Gopal Rai Meeting On Wednesday To Prepare A Plan To Curb Air Pollution On  Diwali | Delhi: गोपाल राय की कल बैठक, दिवाली पर वायु प्रदूषण से निपटने की  योजना पर होगी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag