-
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना कई जगहों पर जलभराव
नई दिल्ली। जुलाई को शाम के समय दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में रिमझिम बरसात हुई। वहीं, सुबह के समय भी तेज हवाओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी समेत एनसीआर में बारिश हुई थी। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह के समय हुई बारिश के बाद दिल्ली में मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार को हुई बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जाम की समस्या देखने को मिली।
शाम के समय गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर वाहन रेंगते नजर आए। शाम को लगभग साढ़े पांच बजे के बाद अचानक आसमान घने काले बादल छा जाने के बाद बारिश होने लगी। इसके बाद शहर में ओल्ड ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स, राजीव चौक पार्किंग के समीप, दिल्ली-जयपुर हाईवे और नरसिंहपुर में सर्विस लेन पानी में डूब गई। जलभराव के कारण हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक ट्रैफिक जाम लग गया। वहीं बारिश के चलते जलभराव के बाद इफको चौक के पास दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है।
इसके अलावा झाड़सा रोड, ओल्ड रेलवे रोड, न्यू रेलवे रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, सोहना रोड और सुभाष चौक क्षेत्र में ट्रैफिक जाम लग गया। वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। इसके अलावा गाजियाबाद में शुक्रवार को पूरे दिन मौसम के रंग बदलते रहे। सुबह बादल छाए रहे थे, दोपहर में तेज वर्षा हुई और दोपहर बाद तेज धूप में निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी वर्षा हो सकती है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!