- भले ही आईपीएल में ट्रोल हुए पराग, पर देवधर ट्रॉफी में दी शानदार परफारमेंस

भले ही आईपीएल में ट्रोल हुए पराग, पर देवधर ट्रॉफी में दी शानदार परफारमेंस

पुडुचेरी। आईपीएल में ‎रियान पराग भले ही ट्रोल हुए हों, ले‎किन देवधर ट्रॉफी में उन्होंने 131 रनों की पारी खेलकर तहलका मचा ‎दिया है। गौरतलब है ‎कि रियान पराग 2019 से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। असम के इस खिलाड़ी को लगातार मौका मिलता है। लेकिन अभी तक वह मौके का फायदा नहीं उठा पाए हैं। इसकी वजह से रियान को खूब ट्रोल किया जाता है। 54 मैच के आईपीएल करियर में उनके नाम सिर्फ 600 रन हैं। 16 की औसत और 124 की स्ट्राइक रेट से।
Riyan Parag shines in Deodhar Trophy, slams 131 for East Zone with 11 sixes  | Cricket News – India TV

 गेंदबाजी में उन्होंने 4 ही विकेट लिए हैं। इस प्रदर्शन के बाद भी टीम उनपर पूरा भरोसा दिखाती है। राजस्थान के लिए वह भले ही अभी तक कुछ नहीं कर पाए हैं लेकिन भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी में उनका तूफानी खेल देखने को मिला है। बता दें ‎कि रियान पराग ईस्ट जोन के लिए देवधर ट्रॉफी में खेल रहे हैं। नॉर्थ जोन के खिलाफ छठे नंबर पर बैटिंग करने उतरे रियान ने 131 रनों की तूफानी पारी खेल दी। वो भी तक जब टीम का स्कोर 5 विकेट पर 57 रन था। सभी प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इसके बाद रियान ने 102 गेंदों पर 5 चौके और 11 छक्कों की मदद से यह पारी खेली। नॉर्थ जोन के पास संदीप शर्मा, हर्षित राणा, मयंक मार्कंडे और निशांत सिंधु जैसे गेंदबाज थे।
ये भी जानिए...........

Worst Player In IPL History,” Riyan Parag Got Epic Trolled After Another  Flop Show Vs GT - RVCJ Media
हालां‎कि बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी रियान पराग का कमाल देखने को मिला। पिछले मुकाबले में चार विकेट लेने वाले इस 21 साल के खिलाड़ी ने इस मैच में बी 4 विकेट लिए। 10 ओवर के स्पेल में उनके खिलाड़ी 57 रन बने। इस दौरान उन्होंने हिमांशु राणा, मंदीप सिंह, शुभमन रोहिल्ला और संदीप शर्मा को आउट किया। अपने इस प्रदर्शन से रियान ने जरूर आलोचकों को जवाब दिया है। ईस्ट जोन को मिली जीतईस्ट जोन ने इस मुकाबले में को 88 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। 
IPL 2022 final, GT vs RR: Overhyped - Riyan Parag trolled by fans after  poor showing against Gujarat - India Today

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185