- पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत का पेट्रोल पंप कुर्क

पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत का पेट्रोल पंप कुर्क

गाजीपुर । माफिया मुख्तार अंसारी और उनके परिवार पर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। गाजीपुर जिला प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के भाई और पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी का पेट्रोल पंप कुर्क कर दिया है। पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी के नाम संचालित पेट्रोल पम्प मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर में स्थित है। गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की। मुख्तार की बेनामी सम्पत्ति के रूप में इस पेट्रोल पंप को कुर्क किया गया। 
Ghazipur:अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत की डेढ़ की संपत्ति कुर्क, कल ही जेल से  बाहर आया है पूर्व सांसद - Expensive Property Of Afzal Ansari Wife Farhat  Attached By Ghazipur Police -

कुर्क किये गए पेट्रोल पंप की अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ बताई जा रही है। डीएम के आदेश पर पुलिस ने मुख्तार की बेनामी सम्पत्ति के रूप में भाभी फरहत अंसारी के पेट्रोल पंप को कुर्क किया। गौरतलब है कि मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी एक दिन पूर्व ही हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद गजीपुर जिला जेल से रिहा हुए हैं। अफजाल अंसारी को पिछले 29 अप्रैल को गाजीपुर एमपी, एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर के मामले में 4 वर्ष की सजा सुनाई थी, जिसके बाद से ही वो जेल में बंद थे। 
गाजीपुर समाचार : अफजाल अंसारी की पत्नी का पेट्रोल पंप कुर्क - The Netizen  News
गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम को मुहम्मदाबाद एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार विजय प्रताप और सीओ हितेंद्र कृष्ण के नेतृत्व में भारी फोर्स गौसपुर गांव पहुंची। इसके बाद फरहत अंसारी के नाम से संचालित इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर बाक़ायद मुनादी करवाकर कुर्की के आदेश को पढ़ा गया। इसके बाद पेट्रोल पंप के ऑफिस, तीन कमरों और चार मशीनों को सीज कर दिया गया।
ये भी जानिए...........
पूर्व सांसद अफजाल अंसारी को एक और झटका, पत्नी के नाम की डेढ़ करोड़ की  संपत्ति कुर्क - Property attached in the name of former mp afzal ansari  wife lclg - AajTak

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag