- एफ्रा टी-10 लीग: युसूफ पठान पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर की जमकर धुनाई

एफ्रा टी-10 लीग: युसूफ पठान पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर की जमकर धुनाई

नई दिल्ली । जिम्बाबें एफ्रा टी-10 लीग में जॉबर्ग बफेलोज की ओर से खेल रहे युसूफ पठान ने पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर की एक ओवर में जमकर पिटाई कर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में डरबन कलंदर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में पठान ने महज 26 गेंदों पर 80 रन बनाकर क्रिकेट फैंस को खूब रोमांचित किया। मैच में पहले डरबन कलंदर्स ने बल्लेबाजी की थी। ओपनर मिर्जा बेग ने 20, वहरं टिम सेफर्ट ने 11 रन बनाए। इसके बाद एंड्रयू फ्लैचर ने 14 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया। मध्यक्रम में आसिफ अली ने 12 गेंदों में 32 निक ने 9 गेंदों पर 24 रन बनाकर स्कोर 140 तक पहुंचा दिया।
Yusuf Pathan ने सिखाया मोहम्मद आमिर को सबक, 1 ओवर में ठोके 24 रन, Video - yusuf  pathan taught a lesson to mohammad amir hit 24 runs in 1 over video-mobile
बफेलोज के सामने यह लक्ष्य शुरूआत में कुछ महंगा साबित होता नजर आ रहा था, जब कप्तान मोहम्मद हफीज 17, टॉम बैंटन 4 , विल स्मीड 16 रन बनाकर आऊट हो गए। बफेलोज एक समय 57 रन पर चार विकेट चटक चुके थे। तभी पठान ने मोर्चा संभाला और 26 गेंदों में चार चौके और 9 छक्कों की मदद से 80 रन की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। पठान ने मैच के दौरान पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर की जमकर पिटाई की। पठान ने आमिर के ओवर में 3 छक्के, 1 डबल, तब 1 चौका लगाकर 24 रन बटोर लिए। आमिर ने अपने दो ओवर के स्पैल में 42 रन दे दिए। तैय्यब अब्बास ने 10 रन देकर 2 विकेट लिए।
ये भी जानिए..................
.
यूसुफ़ पठान का तूफ़ान, मोहम्मद आमिर के ओवर में ताबड़तोड़ छक्के मार जिताया  हारा मैच - Yusuf Pathan Smacked Pakistani Pacer Amir in Zim Afro T10 League  won the match for his

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag