वसुंधरा राजे बनी वाईस प्रेजिडेंट तो अलका गुर्जर-सुनील बंसल को भी जगह
जयपुर । देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, लेकिन उससे पहले इस साल राजस्थान समेत समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावी रस्साकशी से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है. नड्डा की नई टीम में कुल 38 सदस्यों को जगह दी गई है.देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं, लेकिन उससे पहले इस साल राजस्थान समेत समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं चुनावी रस्साकशी से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है
नड्डा की नई टीम में कुल 38 सदस्यों को जगह दी गई है. इसमें कुछ पुराने चेहरे हैं तो कुछ नए चेहरों को भी जगह मिली है. जहां राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा की वाइस प्रेसिडेंट बनी रहेंगी तो वहीं बीएल संतोष भी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद पर बरकरार रहेंगे. जबकि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। दरअसल जेपी नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं
ये भी जानिए..................
, जबकि 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं. इस सूची में सबसे ज्यादा नाम उत्तर प्रदेश से है. उत्तर प्रदेश से 6 नामों को जगह मिली है. जिनमें सांसद सुरेंद्र नागर, रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत वाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारीक मंसूर को है. इसके अलावा राधा मोहन अग्रवाल और अरुण सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है, जबकि सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा राजस्थान से ही आने वाली डॉ अलका गुर्जर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना जैसे चुनावी राज्य के नेताओं को भी इस सूची में जगह मिली है।