- कर्ज में डूब आंध्रप्रदेश के किसान को टमाटर ने बना दिया करोड़पति

कर्ज में डूब आंध्रप्रदेश के किसान को टमाटर ने बना दिया करोड़पति

45 दिनों में 4 करोड़ रुपये कमाए 
चित्तूर । जहां देश में एक ओर टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई किसान टमाटर मालामाल हो रहे हैं। यहां तक कि कई किसानों के करोड़पति बनने तक की खबरें आ चुकी हैं। ऐसा ही मामला अब आंध्र प्रदेश से सामने आया है। 48 साल के मुरली चित्तूर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि टमाटर की खेती उनकी किस्मत बदल देगी। 
आंध्र प्रदेश: टमाटर की कीमत ने किसानों को कर्ज में डूबा दिया | Andhra  Pradesh: Tomato prices drive farmers into debt

रिपोर्ट के मुताबिक मुरली ने सिर्फ डेढ़ माह के भीतर 4 करोड़ रुपये की अप्रत्याशित कमाई की है, जिससे उनकी जिंदगी बदल गई है। वह कोलार में अपने टमाटर बेचने के लिए 130 किमी से अधिक की यात्रा सिर्फ इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि यहां एपीएमसी (फसल की मंडी) अच्छी कीमत देता है। उन्होंने कहा कि वह पिछले आठ वर्षों से टमाटर की खेती कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि टमाटर से इतनी बड़ी कमाई हो सकती है। मुरली के संयुक्त परिवार को 12 एकड़ जमीन विरासत में मिली थी, 
टमाटर बेचकर करोड़पति बना किसान, टमाटर की ऊंची कीमत ने तेलंगाना के कई किसानों  को लखपति बना दिया - pricey tomatoes turning farmers into crorepatis in  telangana | The Economic Times Hindi

जबकि उन्होंने कुछ साल पहले अतिरिक्त 10 एकड़ जमीन खरीदी थी। दरअसल, पिछले साल जुलाई में कीमतों में गिरावट के कारण उनके परिवार को भारी नुकसान हुआ था। उन पर 1.5 करोड़ रुपये का कर्ज था, जिसे उन्होंने बीज, उर्वरक, श्रम, परिवहन और अन्य रसद पर निवेश किया था। उनके गांव में बार-बार बिजली कटौती के कारण खराब हो रहे फसल ने उनके दुख को और बढ़ा दिया। 
ये भी जानिए...................
टमाटर बेच कर करोड़पति बना महाराष्ट्र का किसान - Jharkhand Weekly - Leading  News Portal
हालांकि इस बार बिजली की स्थिति में बदलाव आया है और उनकी किस्मत भी बदल गई है। उन्होंने कहा कि इस साल फसल अच्छी गुणवत्ता वाली है और अब तक 35 कटाई हो चुकी है। 15 से 20 फसलें और कटने की संभावना है। मुरली, जिनका बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और बेटी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है, ने कहा कि वह 45 दिनों में 4 करोड़ रुपये कमाने में सक्षम हुए हैं। 

एक महीने में करोड़पति बना भारत का ये किसान, टमाटर के भाव ने कर दिया कमाल -  Poorvanchal Media : poorvanchalmedia.com, पूर्वान्चल मीडिया, Purvanchal  Media

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag