- जो बाइडेन ने अपने 7वें ग्रैंड चाइल्ड को सार्वजनिक रूप से स्वीकारा

जो बाइडेन ने  अपने 7वें ग्रैंड चाइल्ड को सार्वजनिक रूप से स्वीकारा

4 साल की बच्ची बाइडेन के बेटे हंटर की 
वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने 7वें ग्रैंड चाइल्ड को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया। यह 4 साल की बच्ची बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन की है। दरअसल, हंटर की यह बेटी 2018 में हंटर की महिला मित्र लुंडेन रॉबर्ट्स से जन्मी थी। इस मामले को राष्ट्रपति ने पारिवारिक मामला बताया था। उन्होंने कहा, मेरा बेटा हंटर और लुंडेन उस रिश्ते को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं, जो उनकी बेटी नेवी के सर्वोत्तम हित में है। जितना संभव हो सके उसकी गोपनीयता सुरक्षित रखी जाए। 
बाइडेन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से किया 7वीं पोती का जिक्र, कहा- यह कोई  राजनीतिक मामला नहीं, biden -publicly-acknowledges-7th-grandchild-for-first-time
जो बाइडेन ने कहा, मैं और जिल केवल यही चाहते हैं कि हमारे सभी पोते-पोतियों के लिए सब अच्छा हो। राष्ट्रपति के बेटे हंटर ने 2021 में लुंडेन के साथ हुई मुलाकात के बारे में लिखा। उन्होंने लिखा, मुझे हमारी मुलाकात के बारे में इतना याद नहीं है। इस तरह मेरा किसी के साथ बहुत कम संबंध था। यह एक गड़बड़ी थी, लेकिन यह एक ऐसी गड़बड़ी है जिसकी मैंने जिम्मेदारी ली है। यह तब हुआ जब मैं क्रैक कोकीन सहित शराब और नशीली दवाओं की लत में था। हंटर बाइडेन के 4 अन्य बच्चे हैं। 
ये भी जानिए...................
Biden publicly acknowledges he has another grandchild for the first time :  NPR
उनका एक बेटा है ब्यू, जिसका जन्म उनकी पत्नी मेलिसा कोहेन से 2020 में हुआ था। ब्यू का नाम राष्ट्रपति जो बाइडेन के दिवंगत बेटे के नाम पर रखा गया था, जिनकी 2015 में कैंसर से मृत्यु हो गई थी। जो बाइडेन के पोते-पोतियों ने उनके राष्ट्रपति पद पर आसीन होने में एक विशिष्ट भूमिका निभाई है। वे अक्सर राष्ट्रपति बाइडेन या प्रथम महिला जिल के साथ यात्राओं पर जाते हैं और व्हाइट हाउस का नियमित दौरा करते हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2020 में कहा था कि तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए उन्हें मनाने का श्रेय उनके पोते-पोतियों को जाता है। जो बाइडेन ने पहली बार अपनी चौथी पोती को स्वीकारा, बेटे हंटर बने थे बिन शादी  के पिता, गलती की ली जिम्मेदारी


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag