- आगरा में तेजी से फैल रहा है आंखों का इंफेक्शन, कई चश्मा दुकानदारों का स्टॉक खत्म

आगरा में तेजी से फैल रहा है आंखों का इंफेक्शन, कई चश्मा दुकानदारों का स्टॉक खत्म

आगरा  । देश में इस समय कई शहरों में आई फ्लू फैला है। बच्चों और बुजुर्गों में यह इन्फेक्शन तेजी से फैल रही है। इसके कॉन्टैक्ट में आने से दूसरे बच्चों में भी तेजी से आई फ्लू हो रहा है। यही वजह है कि आगरा में छोटे-छोटे बच्चे चश्मा पहन कर स्कूल जा रहे हैं। डॉक्टर प्रिकॉशन के तौर पर आई फ्लू से संक्रमित मरीजों को चश्मा पहनने की सलाह दे रहे हैं। इससे ब्लैक चश्मे की डिमांड बढ़ गई है।
आगरा में 'आई फ्लू' का खतरा बढ़ा:आंख में न लगाएं काजल, बढ़ सकता है संक्रमण;  जानें लक्षण और डॉक्टर की सलाह - Risk Of Eye Flu Has Increased In Agra  Doctor Said

चश्मा खरीदने आये अंकित राठौर का कहना है कि शहर में तेजी से आंखों का इंफेक्शन फैल रहा है। इसलिए इससे बचने के लिए वो ब्लैक चश्मा खरीदने आए हैं। वो अपने परिवारजनों के लिए भी ब्लैक कलर के चश्मे ले जा रहे हैं।  आगरा के संजय प्लेस में चश्मा का व्यवसाय करने वाले कपिल का कहना है कि अमूमन गर्मी के दिनों में लोग धूप से बचने के लिए काला चश्मा खरीदते थे। इससे उनकी सेल बढ़ती थी, लेकिन अब मॉनसून सीजन में लोग आई फ्लू से बचने के लिए चश्मा खरीद रहे हैं।
ये भी जानिए..................
Prayagraj News, Prayagraj News Today, Prayagraj News Live, Allahabad News,  Prayagraj City News, Allahabad City, UP Election 2023 News - Allahabad News
लोग अपने परिवार और छोटे बच्चों के लिए भी चश्मा खरीद रहे हैं। इसके कारण मार्केट में ब्लैक चश्मे की डिमांड बढ़ गई है। मांग बढ़ने से कई चश्मा दुकानदारों का स्टॉक खत्म हो गया है। उन्होंने इस सीजन के लिए अलग से ब्लैक चश्मे का आर्डर दिया है। आगरा के बाजारों में 99 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की रेंज में काला चश्मा मिल रहा है।

Eye Flu : पूरे देश में तेजी से बढ़ रहा है आई फ्लू का खतरा, जानिए इसके लक्षण  और सावधानियों के बारे में » Kelo Pravah

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag