- सिंधी समाज के सम्मेलन में बोले कमलनाथ

सिंधी समाज के सम्मेलन में बोले कमलनाथ

 भाजपा ने आडवाणी का क्या हाल किया, सबको पता
भोपाल। सिंधी समाज का तीन दिवसीय वैचारिक सम्मेलन शनिवार को हलालपुर स्थित सिटी गार्डन में शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि सिंधी समाज ने तो भाजपा का साथ दिया, लेकिन भाजपा ने कभी सिंधी समाज का साथ नहीं दिया। भाजपा ने लालकृष्ण आडवाणी का क्या हाल कर दिया, यह सबको पता है। कमल नाथ ने कहा के प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सिंधी समाज की सभी समस्याएं हल करेंगे।
Bhopal: कमलनाथ बोले- 'सरकार जातिगत जनगणना कराने से डर रही'
कमल नाथ ने कहा कि सिंधी समाज संस्कृति का प्रतीक है। भारत में जहां विभिन्न संस्कृति और समाज के लोग निवास करते हैं, वहां सबका सम्मान करना सिंधी समाज की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज को भाजपा समर्थक माना जाता है, लेकिन अब सिंधी समाज समझ गया है कि भाजपा कभी उनका साथ नहीं देगी लालकृष्ण आडवाणी इसके उदाहरण हैं। भाजपा ने उनके साथ भी धोखा किया। कमल नाथ ने कहा कि 2018 में सिंधी समाज ने कांग्रेस का भरपूर सहयोग किया। मुझे उम्मीद है कि इस बार भी समाज कांग्रेस के साथ रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए कमल नाथ ने कहा कि केवल मुंह चलाने से और घोषणा करने से प्रदेश नहीं चलता। सरकार बनाने के लिए शिवराज जूते-चप्पल और छाते बांटने की घोषणा कर रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश का मतदाता समझदार है, वह बिकाऊ नहीं है।
Bhopal Political News: कमलनाथ ने कहा- प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार  चल रही मुझे गद्दारी और सौदा कर CM पद से हटाया - Bhopal Political News Kamal  Nath said 50
समाज के लिए की गई एक भी घोषणा पूरी नहीं
सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवान देव इसरानी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सिंधी समाज के साथ धोखा किया है। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधु दर्शन यात्रा तीर्थ यात्रियों को 25 हज़ार रुपये देने की घोषणा की। यात्रा पूरी हो गई, अभी तक घोषणा पूरी नहीं हुई है। इसी तरह समाज के लोगों को पट्टे देने की प्रक्रिया आज तक पूरी नहीं की गई है। समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी, त्रिलोकी दीपानी, इंदौर के ईश्वरलाल झमनानी, मनोज राजानी, श्याम गोपलानी, सहित 50 विधानसभा क्षेत्रों से सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ये भी जानिए..................

MP Congress ने किया सिख समाज का सम्मेलन, समाज के प्रतिनिधियों ने कमलनाथ के  सामने ये मांग रखी,  mp-news-congress-organized-conference-of-sikh-society-representatives-demand-to-kamal-nath

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag