- गंगेरवाल जैन सभा के अध्यक्ष राजीव जैन एवं मन्त्री बने नीरज जैन

गंगेरवाल जैन सभा के अध्यक्ष राजीव जैन एवं मन्त्री बने नीरज जैन

अलीगढ़ ।  कृष्णापुरी स्थित बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज मे रविवार को गंगेरवाल जैन सभा अलीगढ़ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे चतुर्थ नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मिति से राजीव जैन अध्य्क्ष , नीरज जैन मंत्री,हरिकांत जैन कोषाध्यक्ष , हेमंत जैन एवं पंकज जैन उपाध्यक्ष ,मयंक जैन उपमंत्री/मीडिया प्रभारी कुणाल जैन उपकोषाध्यक्ष , पवन जैन अंकेक्षक एवं प्रमेन्द्र जैन संगठन मन्त्री सहित 24 सदस्यों की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

ये भी जानिए...........

राजीव जैन अध्य्क्ष ने बताया की गंगेरवाल जैन सभा मे अलीगढ़ के सदस्य पूरे देश एवं विदेश मे अन्य स्थानों पर जाकर लोग बस गए है और समाज के साथ अलीगढ़ का नाम रोशन कर रहे है उन सभी से सम्पर्क कर सभा से जोड़ा जायेगा और आगामी समय मे एक बड़े स्तर पर कार्यक्रम कर एक मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा । जिससे जो दूर रहे कर  व्यस्त होने के कारण मिल नही पा रहे है उन्हें अपने लोगों से मिलकर कर सुखद अनुभूति होगी ।  तथा सभा को भी वह अपना सहयोग देकर मजबूत बनाएंगे। अंत मे पुराने पदाधिकारीयों द्वारा नवीन पदाधिकारीयों को माला तिलक लगाकर स्वागत किया।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag