- समुद्री पक्षी की चोंच से गिरी मछली से हुआ फॉल्ट, अंधेरे में डूबा न्यू जर्सी शहर

समुद्री पक्षी की चोंच से गिरी मछली से हुआ फॉल्ट, अंधेरे में डूबा न्यू जर्सी शहर

न्यू जर्सी । अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में उस समय अंधेरा छा गया जब एक पक्षी की चोंच से मछली ‎बिजली के तार पर ‎गिर गई। इससे पावर ‎ग्रिड फेल जो गया। इस तरह से आसमान से गिरी एक मछली के कारण कुछ घंटों के लिए न्यू जर्सी में हजारों लोगों को अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। ‎मिली जानकारी के अनुसार एक समुद्री पक्षी ऑस्प्रे अपनी चोंच में मछली को दबाकर उड़ान भर रहा था। तभी उसकी चोंच से मछली छूट गई और बिजली की लाइन पर आ गिरी।

गहरे समुद्र में मछली मारने और टुना का प्रसंस्करण करने हेतु दिशा-निर्देश —  Vikaspedia
 इससे पावर ग्रिड में शॉर्ट सर्किट हो गया और न्यू जर्सी में बिजली गुल हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना 12 अगस्त की बताई जा रही है। कई घंटों की मशक्कत के बाद बिजली कंपनी फिर से सप्लाई चालू कर पाई। इस मामले में जर्सी सेंट्रल पावर एंड लाइट कंपनी के प्रवक्ता क्रिस होनिग के अनुसार न्यूयॉर्क के स्टेटन द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सायरविले में एक पक्षी की पकड़ से छूटी मछली ट्रांसपोंडर पर जा गिरी। उन्होंने आगे बताया कि जानवरों के इलेक्ट्रिसिटी लाइन के संपर्क में आने से बिजली गुल होना एक सामान्य कारण है। हालांकि, मछलियों के कारण ऐसी घटना पहली बार हुई है।
ये भी जानिए...................

गहरे समुद्र में मछली मारने और टुना का प्रसंस्करण करने हेतु दिशा-निर्देश —  Vikaspedia
बिजली कंपनी ने बताया कि 12 अगस्त को बिजली गुल होने से लगभग 2,100 लोग प्रभावित हुए और यह दो घंटे से भी ज्यादा समय तक चला। इसके बाद यह घटना पूरे अमेरिका में सुर्खियों में है। वहीं सायरविले पुलिस विभाग ने फेसबुक पर इस घटना का मजाक उड़ाया। पुलिस विभाग ने मृत मछली का नाम गिलिगन रखा और एक ऑस्प्रे को अंगुली से संदिग्ध बताते हुए इसे पोस्ट किया। वहीं बिजली कंपनी ने भी घटना वाले दिन अपने कर्मचारियों के लंच ब्रेक का कबाड़ा करने के लिए ऑस्प्रे बर्ड के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की। 
गहरे समुद्र में मछली मारने और टुना का प्रसंस्करण करने हेतु दिशा-निर्देश —  Vikaspedia

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag