- लालू यादव ने सुप्रीम कोर्ट में चारा घोटाले मामले में अपना जवाब दाखिल किया

लालू यादव ने सुप्रीम कोर्ट में चारा घोटाले मामले में अपना जवाब दाखिल किया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उच्चतम न्यायालय में चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। लालू यादव ने खराब स्वास्थ्य, बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए कहा कि हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। वहीं राजद अध्यक्ष ने जमानत रद्द करने की याचिका का विरोध भी किया है। दरअसल, उच्चतम न्यायालय डोरंडा कोषागार मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दी गई जमानत को रद्द करने के अनुरोध संबंधी सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया। 
ये भी जानिए...................
Bihar News: लालू यादव ने SC में दाखिल किया जवाब, CBI की याचिका खारिज करने  की मांग | Lalu Yadav files reply in SC demands dismissal of CBIs plea -  News Nation

शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई 25 अगस्त को निर्धारित की है। जबकि उच्च न्यायालय ने 22 अप्रैल, 2022 को डोरंडा कोषागार गबन मामले में 75 वर्षीय यादव को जमानत दे दी थी। बता दें कि चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपए से अधिक के गबन मामले में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद यादव को रांची में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने पिछले साल 21 फरवरी को 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 60 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी।
Supreme Court dismisses RJD president Lalu Prasad Yadav bail plea in three  cases of the fodder scam - चारा घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की लालू  प्रसाद यादव की जमानत याचिका, जानें

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag