-
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए सीएम अशोक गहलोत
नई दिल्ली । केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह द्वारा किए गए मानहानि के केस में आज सीएम अशोक गहलोत दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए, जहां अदालत की कार्रवाई जारी है।
गहलोत को रिवीजन कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होने और बेल बॉड नहीं भरने की छूट दी थी। इसके चलते आज सीएम गहलोत को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश नहीं होना पड़ा। पिछली सुनवाई के दौरान राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 21 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई तय की थी।
इससे पहले सीएम गहलोत को रिवीजन कोर्ट से निचली अदालत के आदेश पर स्टे लाए। अगर वह ऐस नहीं तो उन्हें कोर्ट से फिर व्यक्तिगत रूप से पेश न होने के लिए छूट लेनी होती। रिवीजन कोर्ट में 19 अगस्त को मामले की सुनवाई हुई थी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में कथित संजीवनी घोटाले पर टिप्पणी के साथ उन्हें बदनाम करने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!