- सिएटल के हुक्का बार में गोलीबारी से 3 लोगों की मौत, 6 अन्य घायल

सिएटल के हुक्का बार में गोलीबारी से 3 लोगों की मौत, 6 अन्य घायल

वाशिंगटन। अमेरिका के सिएटल शहर में एक हुक्का बार में गोलीबारी होने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जब‎कि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस से ‎मिली जानकारी के अनुसार ‎‎विभाग के अधिकारियों को रविवार सुबह 4.30 बजे से ठीक पहले रेनियर हुक्का लाउंज में गोलीबारी की रिपोर्ट मिली। 
हुक्का लाउंज में गोलीबारी, 3 की मौत और 6 घायल | 3 dead, 6 injured in Seattle  shooting | सिएटल में गोलीबारी में 3 की मौत, 6 घायल

सिएटल पुलिस प्रमुख एड्रियन डियाज ने रविवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ‎कि पुलिस ने पाया कि दो पुरुषों और एक महिला को गोली मार दी गई है। इसमें 22 और 32 साल की उम्र के दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब‎कि 30 साल की महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। डियाज ने कहा, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार शाम तक चार पुरुषों और एक महिला की हालत स्थिर थी।
ये भी जानिए...................

3 dead, 6 injured after early morning shooting at south Seattle business |  KOMO
सिएटल फायर चीफ हेरोल्ड स्कोगिन्स ने संवाददाताओं को बताया ‎कि 23 वर्षीय एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। विभाग की होमीसाइड यूनिट जांच का नेतृत्व कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी किस कारण से हुई या इसमें कितने संदिग्ध शामिल हैं। पुलिस ने पुष्टि की है कि उन्होंने कम से कम पांच बंदूकें बरामद की हैं। इस मामले में सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल ने एक बयान में कहा कि सिएटल पुलिस जुलाई के महीने से अब तक 869 बंदूकें बरामद कर चुकी है।

3 dead, 6 wounded in shooting at hookah lounge in south Seattle

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag