- शुरू हुई दीनदयाल रसोई, रू 5 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन, जनमित्र केंद्र में होगी संचालित



डबरा (बेजोड़ रत्न ब्यूरो)। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में सम्मिलित दीनदयाल रसोई का आज तहसील रोड स्थित जनमित्र केंद्र में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पूरन राजा मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के बाद किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष सतेंद्र दुबे ने कहा कि दीनदयाल रसोई शासन की महत्वपूर्ण योजना है।इस योजना से लोगों को 5 रुपए में भरपेट और गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध किया जा रहा है। इस योजना के तहत गरीब वर्ग के व्यक्ति भोजन प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, वह लोग भी लाभ उठा सकते हैं, जो किसी कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्र से नगर में आते हैं।

कार्यक्रम में भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण एलईडी के जरिए से दिखाया गया। रसोई का संचालन नगर पालिका की तरफ से किया जा रहा है। जो तहसील रोड स्थित जनमित्र केंद्र में संचालित होगी। इस मौके पर पार्षद विक्रम वीर दुबे, जयेंद्र गुर्जर, धर्मेंद्र सिंह हैप्पी, प्रवीण चंदानी, डी के पचोरिया, सीएमओ प्रदीप भदोरिया सहित नगर पालिका के अनेक कर्मचारी और पार्षद मौजूद रहे।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag