- भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी का ऐलान

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी का ऐलान

- विंध्य जनता पार्टी सभी 230 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
भोपाल । शिवराज सरकार द्वारा मैहर को जिला बनाने के ऐलान के बाद भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी फिर मुखर हुए हैं और उन्होंने फिर विंध्य प्रदेश की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा है कि विंध्य क्षेत्र को विंध्य प्रदेश बनाने की लड़ाई ताउम्र लड़ता रहूंगा। इसके साथ ही नारायण त्रिपाठी ने ऐलान किया कि उनकी विंध्य जनता पार्टी प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी।भाजपा विधायक त्रिपाठी ने मैहर को जिला बनाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि कमलनाथ ने मैहर को जिला बनाने की घोषणा की थी। 

Mp Politics:बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने की विंध्य पार्टी बनाने की  घोषणा, 30 सीटों पर है नजर - Mp Politics Bjp Mla Narayan Tripathi Announced  To Form Vindhya Party - Amar Ujala

जिस को मूर्तरूप सीएम शिवराज ने दिया है। त्रिपाठी ने विंध्य प्रदेश की मांग को दोहराते हुए कहा कि मेरी लड़ाई विंध्य क्षेत्र को विंध्य प्रदेश बनाने की है। इसके लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि उनकी विंध्य जनता पार्टी फिलहाल 44 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और यदि कार्यकर्ताओं ने कहा तो उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। भाजपा विधायक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा राम के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा सरकार को चित्रकूट को जिला बनाना चाहिए। त्रिपाठी ने कहा कि यदि भाजपा विंध्य प्रदेश का समर्थन करेगी तो फिर चुनाव नहीं लडऩे के बारे में विचार कियो जाएगा।
ये भी जानिए...................
BJP MLA of Maihar Narayan Tripathi demands for Vindhya Pradesh asked for  Sundarkand in temples - विंध्य प्रदेश के नाम का दीया जलाएंगे मैहर के भाजपा  विधायक, केंद्र व राज्य सरकार की '
पुराने वरिष्ठ नेताओं को भूली भाजपा
भाजपा विधायक त्रिपाठी ने कहा जन आशीर्वाद यात्रा में पार्टी पुराने सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व सीएम उमा भारती, प्रभात झा, जयभान सिंह पवैया और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को भूल गई है। अभी जो भाजपा दिखाई दे रही है, वो कुशाभाउऊ ठाकरे और अटलजी के मूल्यों से भटकी हुई भाजपा है। 
Rebellion In BJP Ahead Of MP Assembly Election MLA Narayan Tripathi Formed  Vindhya Janata Party ANN | MP Election 2023: मध्य प्रदेश BJP में बगावत, MLA नारायण  त्रिपाठी ने बनाई विंध्य जनता

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag