- विद्याधाम पर मना नंदोत्सव : नौका विहार की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र -

विद्याधाम पर मना नंदोत्सव : नौका विहार की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र -

:: भगवान को लगाए छप्पन भोग :: 
इन्दौर । विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम पर आज महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में नंदोत्सव की धूम रही। यहां कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। नंदोत्सव में आज भगवान के बालरूप की झांकी सजा कर माखन मिश्री एवं 56 भोग समर्पित किये गए। भक्तों को 500 किलो फलाहारी खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। आश्रम के 51 विद्वानों द्वारा आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में भगवान कृष्ण का षोडशोपचार पूजन, गौ दुग्ध से अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया।

ये भी जानिए..................

 पं. लोकेश शर्मा एवं उनके साथियों ने भगवान के जन्म के समय यमुना में नौका विहार की सजीव झांकी भी बनाई जिसके लिए परिसर में विशेष रूप से यमुना नदी की झांकी बनाई गई थी। इसके अवलोकन हेतु देर रात तक दर्शकों का मेला जुटा रहा। वासुदेव टोकनी में रखे नन्हें भगवान को लेकर नदी पार कर रहे थे, तब भगवान की रक्षा के लिए शेषनाग फन फैलाए हुए इस झांकी में नजर आ रहे थे। आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, यदुनंदन माहेश्वरी, पं. दिनेश शर्मा, राजेंद्र महाजन, रमेशचंद्र राठौर, रमेश पसारी एवं सत्यनारायण शर्मा आदि ने सभी भक्तों की अगवानी की। इस अवसर पर भगवान का हरियाली से नयनाभिराम श्रृंगार कर कदम के फूलों से पुष्पार्चन का क्रम भी चलता रहा। भक्तों ने कतारबद्ध हो कर 56 भोग एवं नौका विहार की झांकी के दर्शनों का पुण्य लाभ उठाया।
 


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag