- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनांतर्गत झाबुआ जिले में 1लाख 92 हजार 548 बहनों के खातों में चतुर्थ किश्त अंतरित हुई

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनांतर्गत झाबुआ जिले में 1लाख 92 हजार 548 बहनों के खातों में चतुर्थ किश्त अंतरित हुई

झाबुआ/ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत चतुर्थ किश्त अंतरण समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित एन आर एल एम भवन में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा उक्त योजना अंतर्गत राशि प्रदाय किए जाने पर पारंपरिक जनजातीय नृत्य प्रस्तुत कर खुशी का इजहार किया गया।  राज्य स्तरीय कार्यक्रम ग्वालियर से आयोजित किया गया था, किन्तु लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लाडली बहनों से जुड़े।

प्रदेश के ग्वालियर शहर से जैसे ही मुख्यमंत्री ने राशि अंतरित किए जाने का संकेतक क्लिक किया, वैसे ही जिले की कुल 1 लाख 92 हजार 548 लाडली बहनों के खातों में चतुर्थ किश्त की राशि अंतरित हो गई। इस अवसर पर योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया ओर खुशी का इजहार करते हुए पारंपरिक नृत्य किया। 
   
कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आशा परमार, महिला बाल विकास अधिकारी राधू बघेल, सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग अजय चौहान सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाडली बहने मौजूद रहीं।
   
कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान का  उद्बोधन भी सुना जिसमें उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना केवल योजना भर नहीं, बल्कि यह महिलाओं की जिंदगी बदलने का आंदोलन है। यह योजना महिलाओं की जिंदगी में खुशी भरने और उनकी आँखों में आँसू न रहने देने का भी आंदोलन है। हमारा संकल्प है कि हम बहनों को मजबूर नहीं रहने देंगे। सरकार उनकी जरूरतें पूरी करेगी और प्रदेश की सभी बहनें मजबूत बनेंगीं। मुख्यमंत्री चौहान ने जब नहीं मैं नहीं देख सकता तुझे रोते हुए,  यह गीत गुनगुनाते हुए प्रदेश भर की लाड़ली बहनाओं के खातों में एक, एक हजार रूपए की धनराशि अंतरित की, इस पर उपस्थित महिलाएं भी भावुक हो उठीं। 
  ये भी जानिए..................

महिलाओं ने जहां मुख्यमंत्री की इस बात का  अभिनन्दन करते हुए खुशी जताई कि रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रूपए बहनों के खाते में हमने पहुँचाए थे, ओर अक्टूबर माह से सभी बहनों के खाते में 1250 रूपए की धनराशि आएगी, वहीं उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा अपने उद्बोधन में कही गई इस बात का भी स्वागत किया कि राजमार्गों पर टोल टैक्स के संचालन का काम प्रदेश सरकार द्वारा बहनाओं को दिया जा रहा है। तीन टोल टैक्स की जिम्मेदारी उन्हें दी जा चुकी है। यदि बहनें टोल टैक्स के माध्यम से एक लाख रूपए वसूलेंगीं तो उसमें से 30 हजार रूपए महिलाओं के खाते में आयेंगे। सरकार सभी जरूरतमंद बहनों को रहने के लिये जमीन के पट्टे देकर पक्के मकान बनवायेगी।





                

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag