- केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- इंडिया गठबंधन के लोग देते हैं सनातन धर्म को गाली

सिवनी । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर दिन कांग्रेस का कोई नेता सनातन को गाली देता है। कांग्रेस का जो ठगबंधन बना है, उसमें ऐसे दल और नेता शामिल हैं, जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं। इन दलों का चाल और चरित्र नहीं बदले, सिर्फ चोला बदलने का प्रयास इन्होंने किया है। इनकी न कोई नीति है, न नेता है और इनकी नीयत में भी खोट है। हर मीटिंग के बाद इस ठगबंधन के नेता हिंदुओं को अपमानित करने में लग जाते हैं, सनातन धर्म पर प्रहार करने का तरीका खोजते हैं। श्री ठाकुर सोमवार को यहां जन आशीर्वाद यात्रा ने पहले मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की विदेशी धरती पर जाकर भारत की छवि को खराब करने में लगे हैं, तो देश में उनके सहयोगी नेता सनातन धर्म और हिंदुओं को अपमानित करने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राहुल गांधी अपने नेताओं के इन कृत्यों के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते, उनके मुंह में दही जम जाती है। इसका मतलब है कि सनातन पर प्रहार करने वाले इन नेताओं को कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन है। कांग्रेस हिंदुओं को अपमानित कर वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है और चुनाव जीतने के लिए उन लोगों और दलों का उपयोग कर रही है, जो हिंदु विरोधी हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता हिंदुओं के खिलाफ बोलने वाले, सनातन धर्म पर प्रहार करने वाले इन नेताओं को चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। 

श्री ठाकुर ने कहा कि एक तरफ जहां घमंडिया गठबंधन के लोग हिंदुत्व को अपमानित कर रहे हैं, वहीं भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें देश के सांस्कृतिक वैभव को बढ़ाने का काम कर रही हैं। उज्जैन में दिव्य महाकाल महालोक का निर्माण हुआ है। ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास की घोषणा भी की है, जिससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, देश में भव्य सोमनाथ धाम, केदारनाथ धाम और काशी कॉरीडोर का विकास हुआ है।उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण और अयोध्या धाम का विकास भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में हो रहा है। 
ये भी जानिए..................................

भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश का कायाकल्प किया
श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवाओं ने 20-22 साल पहले की प्रदेश की वो टूटी फूटी सड़कें नहीं देखी होंगी, प्रदेश में सिंचाई की स्थिति और खेती बाड़ी की दुर्दशा भी उन्होंने नहीं देखी होगी। बिजली के अभाव में उन युवाओं ने लालटेन की रोशनी में पढ़ाई नहीं की होगी। लेकिन यह सच है। आज से लगभग 20 साल पहले कांग्रेस की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। जनता ने एक सही निर्णय लिया और 2003 के बाद बनी भाजपा की सरकार ने यह दिखा दिया कि कैसे एक सही निर्णय और भाजपा पर विश्वास प्रदेश का कायाकल्प कर सकता है। उस समय विकास दर काफी कम थी,  आज 16 प्रतिशत के लगभग है। कृषि विकास दर जो न के बराबर थी, 18 प्रतिशत के आसपास चल रही है। प्रति व्यक्ति आय रूपए 12000 थी,  अब 140000 रुपए हो गई है। तब बजट का आकार लगभग 23000 करोड रुपए होता था, आज यह 314000 करोड़ रुपया हो गया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş nakitbahis Betpark milanbahis nakitbahis online casino online casino perabet perabet giriş perabet perabet giriş bahsegel jojobet perabet perabet giriş perabet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş Holiganbet Holiganbet Giriş Holiganbet Güncel Giriş Superbetin Superbetin Giriş Superbetin Güncel Giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio Betcio Giriş betcio güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş Piabet Piabet Giriş Ngsbahis Ngsbahis Giriş İnterbahis İnterbahis Giriş Klasbahis Klasbahis Giriş Coinbar Coinbar Giriş Limanbet Limanbet Giriş İmajbet İmajbet Giriş Restbet Restbet Giriş Matbet Matbet Giriş Jasminbet Jasminbet Giriş Belugabahis Belugabahis Giriş Online casino nz Best payout online casino nz