- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी आज पीएम मोदी द्वारका में करेंगे आईआईसीईसी उद्घाटन

नई दिल्ली । दिल्ली के द्वारका  में आज यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  नवनिर्मित इंडिया इंटरनेशनल कॉन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर  का उद्घाटन करेंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी जारी कर दी है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी लोगों से एडवाइजरी का पालन करने की अपली की है। 



ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में बताया है कि एनएच-48 से निर्मल धाम नाला तक का मार्ग पूरे दिन प्रभावित रहेगा। यात्रियों को एनएच-48 से निर्मल धाम नाला की ओर जाने से बचने की सलाह दी है। इसके बदले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह पुलिस ने दी है। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। आईआईसीईसी को यशोभूमि के नाम से भी जाना जाता है। पीएम इसे कल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इतना ही नहीं पीएम मोदी द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन करेंगे। दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर का विकास विश्व स्तरीय बैठकों, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों की मेजबानी करने के लिए किया गया है। 
ये भी जानिए...................


यह 8।9 लाख वर्ग मीटर से अधिक के कुल परियोजना क्षेत्र और 1.8 लाख वर्ग मीटर से अधिक निर्मित क्षेत्र के साथ दुनिया की सबसे बड़ी आईआईसीईसी है। यशोभूमि लगभग 5400 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। यह एक भव्य कॉन्वेंशन सेंटर, कई प्रदर्शनी हॉल और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित है। आईआईसीईसी 73 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला है। इसमें मुख्य सभागार, ग्रैंड बॉलरूम सहित 15 सम्मेलन कक्ष और 13 बैठक कक्ष शामिल हैं। इसकी कुल क्षमता 11,000 प्रतिनिधियों समायोजित करने की है। इस सेंटर की क्षमता लगभग 6 हजार मेहमानों समायोजित करने की है। यह ऑडिटोरियम में आधुनिकत तकनीकी सुविधाओं से लैस है। आईआईसीईसी का उपयोग आने वाले दिनों में प्रदर्शनियों, व्यापार मेलों और व्यावसायिक कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए किया जाएगा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler Betpark milanbahis online casino online casino perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş Holiganbet Holiganbet Giriş Holiganbet Güncel Giriş Superbetin Superbetin Giriş Superbetin Güncel Giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio Betcio Giriş betcio güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş Piabet Piabet Giriş Ngsbahis Ngsbahis Giriş İnterbahis İnterbahis Giriş Klasbahis Klasbahis Giriş Coinbar Coinbar Giriş Limanbet Limanbet Giriş İmajbet İmajbet Giriş Restbet Restbet Giriş Matbet Matbet Giriş Jasminbet Jasminbet Giriş Belugabahis Belugabahis Giriş Online casino nz Best payout online casino nz matbet jojobet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş holiganbet jojobet