- देश का सबसे बड़ा अर्थशास्त्री बनने का सफर है काफी दिलचस्प

देश का सबसे बड़ा अर्थशास्त्री बनने का सफर है काफी दिलचस्प

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का  91वां जन्मदिन हैं। डॉ मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में अविभाजित भारत में हुआ था। वह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनमोहन सिंह आजकल सार्वजनिक मंचों पर काफी कम दिखाई देते हैं लेकिन उनको हाल ही में संसद में पेश हुए अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग प्रक्रिया के दौरान राज्यसभा में व्हील चेयर पर देखा गया था। जिसको लेकर लोगों ने उनके द्वारा निभाए गए दायित्व को काफी सराहा था।

91 के हुए Manmohan Singh: अर्थशास्त्र पढ़ाने से लेकर,देश का सबसे बड़ा  अर्थशास्त्री बनने का सफर है काफी दिलचस्प - dr manmohan singh birthday  teaching economics to country biggest ...

 डॉ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार में बतौर प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत रहे और वे तीन बेटियों के पिता हैं। वह 1991 में देश के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं, उस समय नरसिम्हा राव की सरकार थी। जानकारों की मानें तो डॉ मनमोहन ने देश में हुए आर्थिक सुधारों में अहम रोल निभाया था। उन्होंने उस समय बजट पेश करते हुए वैश्विकरण, उदारीकरण और निजीकरण जैसी अहम घोषणाएं की जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती और रफ्तार मिली 

ये भी जानिए..................
Manmohan Singh Birthday: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दी थी देश के इकनॉमिक  सिस्टम को नई दिशा, जानिए रोचक बातें - former pm manmohan singh direction to  country economic system know interesting

और इन्हीं घोषणाओं के बदौलत ही देश में व्यापार नीति, औद्योगिक लाइसेंसिंग, बैंकिंग क्षेत्र में काफी तरक्की हुई। वहीं, मनमोहन सिंह वर्तमान में भी राज्यसभा सांसद हैं। मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए विदेश चले गए। वर्ष 1957 में उन्होंने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से प्रथम श्रेणी के साथ अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हुए। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नूफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में पीएचडी की।
Nana Patole on X: "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं विश्व के सर्वश्रेष्ठ  अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag