- इंडियन फार्मेसी ग्रैजुएट्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश शाखा सर्वश्रेष्ठ शाखा 2023 पुरस्कार से सम्मानित

इंडियन फार्मेसी ग्रैजुएट्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश शाखा सर्वश्रेष्ठ शाखा 2023  पुरस्कार से सम्मानित

इन्दौर/ डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय स्थित इंडियन फार्मेसी ग्रेजुएट एसोसिएशन प्रदेश राज्य शाखा, को भारतवर्ष में सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरस्कार 2023, से सम्मानित किया गया । यह सम्मान मध्यप्रदेश शाखा को गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारका दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री सुधांश पंत एवं अध्यक्ष अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जम्मू डॉ योगेंद्र कुमार गुप्ता एवं  राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपीजीए डॉ अतुल नासा के द्वारा आईपीजीए मध्य प्रदेश राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर करुणाकर शुक्ला को प्रदान किया गया, आईपीजीए एमपी स्टेट ब्रांच की इस उपलब्धि पर डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम 

ये भी जानिए..........
No Image


विश्वविद्यालय कि कुलपति डॉ दीपिका पाठक, उप कुलपति डॉ राजीव विश्वकर्मा, कुल सचिव डॉ राकेश जाटव, डॉ रेवती गुप्ता अधिष्ठाता एवं विश्वविद्यालय के  समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी! यह यह सम्मान आईपीजीए मध्य प्रदेश शाखा को  किए गए श्रेष्ठ कार्यों के लिए दिया गया ! स्वर्ण जयंती समारोह में मध्य प्रदेश राज्य शाखा से डॉ दिनेश मिश्रा, डॉ सौरव जैन एवं डॉ आनंद चौरसिया उपस्थित थे। यह जानकारी डॉ सौरव जैन महासचिव आईपीजीए मध्य प्रदेश शाखा के द्वारा दी गई।
No Image

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag