-
पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसफ के दो जवान व एक महिला घायल
जम्मू । अरनिया में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा भारी गोलीबारी के बाद कई नागरिकों ने अपने घर छोड़कर सुरक्षित इलाकों में शरण ले ली, इसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान और एक महिला घायल हो गईं। बीएसएफ के बयान में कहा गया है, अरनिया क्षेत्र में बीएसएफ चौकियों पर पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा अकारण गोलीबारी शुरू कर दी गई, जिसका बीएसएफ जवानों द्वारा मुंहतोड़ जबाव दिया जा रहा है।
अरनिया सेक्टर में गोलीबारी में आधा दर्जन अग्रिम गांवों को निशाना बनाया गया, इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने तीन गांवों तक गोलीबारी बढ़ा दी। पाक रेंजर्स की ओर से नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर कुछ मोर्टार गोले भी दागे गए। इसके बाद रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। अरनिया सेक्टर में फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए।
उनकी पहचान कर्नाटक के बसवराज एसआर (30) और शेर सिंह के रूप में की गई। घायल महिला की पहचान निवासी बलबीर सिंह की पत्नी रजनी बाला (38) के रूप में हुई। घायलों को निकालकर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जम्मू में भर्ती किया गया, जहां उपस्थित डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बता दी है। पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू होने से सीमा पर रहने वालों में दहशत फैल गई। बहुत से मजदूर, जो खेतों में काम करने आए थे, सुरक्षित इलाकों में शरण लेने के लिए गांव छोड़कर चले गए। 17 अक्टूबर को इसी सेक्टर में रेंजर्स द्वारा अकारण की गई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे, इसके एक हफ्ते बाद गुरुवार को पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा गोलीबारी और गोलाबारी की गई।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!