- प्रियंका गांधी की जनसभा आज दमोह में

प्रियंका गांधी की जनसभा आज दमोह में

कांग्रेस का फोकस बुंदेलखंड में महिला वोटबैंक पर 
भोपाल। प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के दमोह में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जनसभा को संबोधित करेगी।  प्रियंका गांधी का बुंदेलखंड अंचल में पहला कार्यक्रम होगा। इसके पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सागर में सभा की थी। कांग्रेस का फोकस बुंदेलखंड में महिला वोटबैंक पर है। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने मप्र विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड अंचल में सात महिलाओं को टिकट दिए हैं। अकेले सागर संभाग में चार महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है।



MP Chunav 2023: बुंदेलखंड अंचल के दमोह में आज प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा  यह है कांग्रेस का लक्ष्य - MP Chunav 2023 Priyanka Gandhi Vadra election  meeting today in Damoh of ...
 दमोह की सभा से विंध्य- महाकोशल क्षेत्र की आधी आबादी को भी पार्टी संदेश देना चाहती है। 2018 में बुंदेलखंड अंचल की 26 सीटों में से कांग्रेस दस सीटों पर जीती थी। पार्टी ने सर्वे कराया और जातिगत व अन्य आधार पर महिलाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। सागर जिले में रहली से ज्योति पटेल, खुरई से रक्षा राजपूत, बीना से निर्मला सप्रे और सागर से निधि जैन को प्रत्याशी बनाया है। मलहरा से साध्वी राम सिया भारती, जतारा से किरण अहिरवार और खरगापुर से चंदा सिंह गौर को मैदान में उतारा है। जबकि, भाजपा ने छतरपुर से ललिता यादव और हटा से उमा खटीक को ही प्रत्याशी बनाया है। 
ये भी जानिए...................
Priyanka Gandhi Visit Damoh
कांग्रेस बुंदेलखंड में इसे मुद्दा बना रही है।प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को दमोह के महाराणा प्रताप मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे कामों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाएंगे। यह प्रियंका गांधी वाड्रा का बुंदेलखंड अंचल में पहला कार्यक्रम होगा। इसके पहले वे जबलपुर, ग्वालियर, धार और मंडला में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। 
Mp Election 2023 Live:प्रियंका गांधी वाड्रा आज दमोह में जनसभा को करेंगी  संबोधित, महिला वोटबैंक पर रहेगा फोकस - Mp Election 2023 Live Madhya Pradesh  Vidhan Sabha Chunav Schedule Bjp ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag