- मेरा बूथ सबसे मजबूत, तेज गति से चल रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान : भाजपा

मेरा बूथ सबसे मजबूत, तेज गति से चल रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान : भाजपा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम जोरदार रूप से चल रहा है जिसमें सभी कार्यकर्ता दिन-रात कार्य कर बूथ को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और बूथ को मजबूत करके ही चुनाव लड़ती है। यह बात भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और भाजपा नेता पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कही। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश और संपूर्ण देश में बूथ सशक्तिकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा है, और सभी बूथों पर भाजपा त्रिदेव समिति एवं पन्ना प्रमुखों का गठन तेज गति से कर रही है इससे हिमाचल प्रदेश में 7800 बूथों पर कार्य चल रहा है, जिसमें से सुलह मंडल का कार्य संपन्न हो चुका है।

MP Election 2023: आज से बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाएगी BJP, 23.65 लाख लोगों ने  ली पार्टी की सदस्यता - MP Election 2023: BJP will run booth empowerment  campaign from today, 23.65 lakh
उन्होंने कहा कि बूथ को मजबूत करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा चारों सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है और मजबूती के साथ एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार स्थापित करने जा रही है।मेरा बूथ सबसे मजबूत इसी देह वाक्य को संकल्पित करते हुआ भाजपा लोकसभा की तैयारी में लगी है।जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में काम किया है तथा भाजपा ने बूथ स्तर पर काम किया है, उससे हमें पूरा विश्वास है एक बार फिर हम केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं।

ये भी जानिए..................
MP Election 2023: आज से बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाएगी BJP, 23.65 लाख लोगों ने  ली पार्टी की सदस्यता - MP Election 2023: BJP will run booth empowerment  campaign from today, 23.65 lakh
जल्दी हमारा बूथ सशक्तिकरण अभियान पूर्ण होने जा रहा है और उसके उपरांत जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लोगों को झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने का कार्य किया है और जिस प्रकार से रोज झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, भाजपा अपने संगठन के माध्यम से इसका प्रचार बूथ स्तर तक करेगा। कांग्रेस की 10 गारंटी कभी पूरी नहीं हो सकती क्योंकि इस सरकार के पास केवल एक ही रोना है कि हमारे पास पैसे नहीं है। हर महीने यह सरकार 1000 करोड़ का ऋण ले रही है जो की 1 साल में 12000 करोड़ और 5 साल में 60000 करोड रुपए हो जाएगा। इन सभी विषयों को भाजपा बूथ पर लेकर जाने वाली है।
MP Election 2023: आज से बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाएगी BJP, 23.65 लाख लोगों ने  ली पार्टी की सदस्यता - MP Election 2023: BJP will run booth empowerment  campaign from today, 23.65 lakh

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag