- धाविका दुती चंद उत्पीड़न मामले में प्रदीप प्रधान गिरफ्तार

धाविका दुती चंद उत्पीड़न मामले में प्रदीप प्रधान गिरफ्तार

भुवनेश्वर । ओडिशा पुलिस ने धाविका दुती चंद उत्पीड़न मामले में प्रदीप प्रधान को गिरफ्तार ‎किया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार सूचना के अधिकार कार्यकर्ता से नेता बने प्रदीप प्रधान को धाविका दुती चंद की ओर से वर्ष 2021 में दर्ज कराए गए मानसिक उत्पीड़न के मामले के संबंध में रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें ‎कि भुवनेश्वर-कटक आयुक्तालय की महिला थाने की पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार किया। प्रधान नये राजनीतिक संगठन ‘मो डाला’ के सचिव भी हैं। 


Odisha:rti कार्यकर्ता से नेता बने प्रदीप प्रधान गिरफ्तार, दो साल पुराने  मानसिक उत्पीड़न के आरोप में कार्रवाई - Bhubaneswar: Rti Activist Turned  Politician Pradeep Pradhan ...
अधिकारियों ने बताया कि दुती ने प्रधान और कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी कि दो साल पहले ओलंपिक में खराब प्रदर्शन को लेकर उनका मानसिक उत्पीड़न किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए दुती उच्च न्यायालय गयी थीं 

ये भी जानिए..................
Odisha:rti कार्यकर्ता से नेता बने प्रदीप प्रधान गिरफ्तार, दो साल पुराने  मानसिक उत्पीड़न के आरोप में कार्रवाई - Bhubaneswar: Rti Activist Turned  Politician Pradeep Pradhan ...
और उन्होंने प्रधान एवं अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उस दौरान उच्च न्यायालय ने पुलिस को प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया था। इस मामले में दुती ने कहा ‎कि शुरू में प्रधान को गिरफ्तार नहीं किया गया और दिखाया गया कि वह फरार हैं। मैं तीन बार थाने गयी और बाद में मैंने उनकी गिरफ्तारी का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया। अंतत: पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। उधर ‎गिरफ्तार हुए प्रधान ने लगाए गए आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है।
Odisha:rti कार्यकर्ता से नेता बने प्रदीप प्रधान गिरफ्तार, दो साल पुराने  मानसिक उत्पीड़न के आरोप में कार्रवाई - Bhubaneswar: Rti Activist Turned  Politician Pradeep Pradhan ...


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag