- भारत को दुनिया में नंबर बनाना है तो मोदी के हाथ मजबूत करें: अ‎मित शाह

भारत को दुनिया में नंबर बनाना है तो मोदी के हाथ मजबूत करें: अ‎मित शाह

-केंद्रीय गृह मंत्री ने उज्जैन में रैली के दौरान ‎किया संबो‎धित, ‎दिलाया ‎विकास का भरोसा
उज्जैन । केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने कहा है ‎कि य‎दि भारत को दुनिया में नंबर एक बनाना है तो पीएम मोदी के हाथ मजबूत करने होंगे। उन्होंने यह बात रविवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के लोगों से कही। उन्होंने मप्र के लोगों से भारत को दुनिया में नंबर वन बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शाह ने यहां एक रैली में कहा कि कांग्रेस के शासन में मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य था लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन के माध्यम से सभी क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित किया। 


Amit Shah challenges 10 years of Sonia-Manmohan | अमित शाह ने दी चुनौती,  सोनिया-मनमोहन के 10 साल, मोदी जी के 9 सालों पर बहस कर लें कमलनाथ
अ‎मित शाह ने कहा, मैं दुनिया में देश को नंबर एक बनाने और लोगों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ मजबूत करने के लिए आपसे कमल के निशान पर वोट देने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण दशकों से रुका हुआ था, लेकिन मोदी ने भाजपा के शासनकाल में मंदिर की आधारशिला रखी। शाह ने कहा, 22 जनवरी को राम लला भव्य मंदिर में विराजेंगे। उन्होंने कहा ‎कि कांग्रेस पार्टी ने सालों से राममंदिर के निर्माण में अडंगा लगाया। जब मैं भाजपा अध्यक्ष था, तब राहुल बाबा ‘मंदिर वहीं बनायेंगे पर तिथि नहीं बतायेंगे’ का नारा लगाकर हमारा मजाक उड़ाया करते थे। अब हमने मंदिर का निर्माण करवा दिया है और तारीख भी बता दी है, वह 22 जनवरी है। 



Assembly Election 2023 News for Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh,  Mizoram - India TV Hindi
पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने दशकों पहले कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश में सड़कों की दयनीय स्थिति को याद किया। उन्होंने कहा ‎कि कुछ वर्ष पहले मैं अक्सर गुजरात के दाहोद से उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जाया करता था। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में गुजरात का दाहोद पार करने के बाद मुझे मालूम हो जाता था कि हमारी गाड़ी मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है क्योंकि सड़कों पर गड्ढों की वजह से मैं जाग जाया करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य का हर गली-नुक्कड़ विकास की गतिविधियों से पटा पड़ा है।

ये भी जानिए..................
Bjp:शाह बोले- हम भगत सिंह और उधम सिंह के सपनों का भारत बनाएंगे, अमृत कलश  यात्रा की शुरुआत - Amit Shah Said We Will Create India Of Dreams Of Bhagat  Singh And
शाह ने कहा ‎कि जब 2002 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस सत्ता से गयी तब राज्य का बजट 23000 करोड़ रुपये का था। लेकिन अब यह बढ़कर 3.15 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा ‎कि गांधी, कमलनाथ और नकुलनाथ तथा दिग्विजय सिंह एवं उनके बेटे के तीन परिवारों ने मध्यप्रदेश को बर्बाद करने के सिवाय कुछ नहीं किया। जब मैं इंदौर से उज्जैन आया तब मैंने सभी ओर सड़कें, पुल और फ्लाईओवर बनते हुए देखा। उन्होंने बताया ‎कि नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के लिए एक ही बजट में नौ लाख करोड़ रुपये मंजूर किये हैं।
Amit Shah target congress leader rahul gandhi on disrupting Parliament | UP  Politics : कौशांबी में सपा-बसपा की जगह अमित शाह के निशाने पर क्यों रहे  राहुल गांधी, मिशन 2024 का आगाज |

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag