- एल्विश यादव की रेव पार्टी में विदेशी लड़कियों, जहरीले सांपों का जहर

एल्विश यादव की रेव पार्टी में विदेशी लड़कियों, जहरीले सांपों का जहर

पुलिस ने किया भंडाफोड़ 
नई दिल्ली। नोएडा में पुलिस ने उस रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है, जिसमें न केवल विदेशी लड़कियों का जमावड़ा था, बल्कि नशे के लिए जहरीले सांपों के जहर का इस्तेमाल हो रहा था। मामले में नोएडा पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें बिगबॉस विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव का भी नाम सामने आया है। आरोप है कि एल्विश ने विदेशी लड़कियों के साथ रेव पार्टी की और इसी पार्टी में नशे के लिए कोबरा सांपों के जहर का इस्तेमाल हुआ था। इस मामले में अभी पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 


bigg boss winner elvish yadav rave party in noida police sting - एल्विश यादव  बुरे फंसे; नोएडा में सांप के जहर और विदेशी लड़कियों वाली पार्टी का बड़ा  खुलासा , एनसीआर न्यूज
रेव पार्टियों में नशे के लिए सांप का जहर पहुंचने वाले पर कार्रवाई हुई है। पुलिस ने अपनी एफआईआर में 6 लोगों को नामजद किया है, जिसमें एल्विश का नाम भी एफआईआर में शामिल है।  आरोप है कि पार्टियों में जहर सप्लाई करने के लिए ये लोग मोटी रकम वसूलते थे। फिलहाल, वन विभाग ने छह तस्करों को दबोचा है। अब तक एल्विश यादव की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की मानें तो एल्विश को मामले में नोटिस जारी किया जाएगा और उसके बाद कोई एक्शन होगा। 
ये भी जानिए...................
elvish yadav clarifies his video with a snake in foriegn girl after fir  against him says do not believe in everything - एल्विश यादव ने बताया, कहां  का है विदेशी लड़की और
पुलिस ने रेड के दौरान रेव पार्टी से 9 जहरीले सांप भी बरामद किए। इतना ही नहीं, आरोपियों के पास से 20 से 25 एमएल नशीला जहर भी बरामद हुआ है। बरामद सांपों में पांच कोबरा, दो दोमुहे सांप, एक लाल सांप, एक अजगर शामिल है। पुलिस ने सेक्टर 51 सैफरन वेंडिंग विला में सूचना मिलने पर की रेड की थी, जिसके बाद रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ। वन विभाग और पुलिस ने मिलकर यह रेड की।
Noida: रेव पार्टी में नशे के लिए हो रही थी सांपों के जहर की सप्लाई, Bigg  Boss फेम एल्विश यादव भी फंसे - Bigg boss winner elvish yadav noida rave  party snake

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag