नईदिल्ली । एक विशेष प्रजाति की मछली ने मेटल का कैन काट दिया जिसे देखकर लोग हैरान है! इस मछली का नाम ‘अबालिस्टेस स्टेलेटस’ है, जिसे तारों वाली मछली भी कहा जाता है। इसके दांत ‘कटर मशीन’ से कम नहीं होते हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो एक यूजर ने पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने मछली का नाम और उसके यूनिक डिफेंस मैकेनिज्म के बारे में बताया है, जिसकी मदद से ये मछली शिकारियों द्वारा निगले जाने से बचती हैं। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रिगरफिश अंडाकार आकार की मछली होती है, जिसके बड़े सिर, छोटे मुंह, छोटी आंखें, दांत और तीन पृष्ठीय रीढ़ होती हैं। ट्रिगरफिश के पास एक यूनिक डिफेंस मैकेनिज्म होता है। खतरा होने पर यह अपने सिर के पास पहली बड़ी रीढ़ को ऊपर उठाकर चट्टान में एक छेद में घुस जाती है। वे इसे इसके पीछे एक दूसरी छोटी रीढ़ को ‘ट्रिगर’ कर बदं कर देती हैं, इसलिए इस फैमिली को नाम ‘ट्रिगरफिश’ है।इस मछली के दांत देखने में ‘इंसानों जैसे’ लगते हैं, जो इतने मजबूत और नुकीले होते हैं कि गंभीर चोट पहुंचा सकते हैं, जिसके लिए इलाज की जरूरत हो सकती है।
इनके दांतों को लेकर एक और खास बात यह कि वे इंसानी नाखूनों की तरह जीवनभर बढ़ते हैं। ये मछलियां क्रस्टेशियंस, मोलस्क और इचिनोडर्म को खाती हैं। इस ट्रिगरफिश की त्वचा मोटी सख्त होती है। वैसे तो ट्रिगरफिश फैमिली में लगभग 40 तरह की मछलियां होती हैं, लेकिन यह मछली बेहद खतरनाक होती है।