- Madhya Pradesh और Chhattisgarh में शुरू हुई वोटिंग, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला

मतदान को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है। कई मतदान केंद्रों पर अभी से ही कतार दिखनी शुरू हो गई है। पहले मतदान, फिर काम, इस पर कई लोग अमल करते दिखाई दे रहे हैं। मतदान के दिन भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने पूजा पाठ किया।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज सुबह मतदान शुरू हुआ है। चुनाव को लेकर प्रचार बुधवार को समाप्त हुआ था। दोनों ही राज्यों में शाम में मतदान खत्म होगा। मतदान को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है। कई मतदान केंद्रों पर अभी से ही कतार दिखनी शुरू हो गई है। पहले मतदान, फिर काम, इस पर कई लोग अमल करते दिखाई दे रहे हैं। मतदान के दिन भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने पूजा पाठ किया। दोनों ही राज्यों में मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच है। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में जहां भाजपा सत्ता में है तो वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। छत्तीसगढ़ में पहले ही 20 सीटों पर मतदान हो चुके हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे। इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag