- मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, देवड़ा और शुक्ल ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, देवड़ा और शुक्ल ने ली डिप्टी सीएम की शपथ


-प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

 


भोपाल,। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसी के साथ डॉ यादव मध्य प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। कार्यकाल अनुसार गणना की जाए तो वे मध्य प्रदेश के 29वें सीएम हैं। 

Madhya Pradesh CM Oath Ceremony Take Sworn In As CM - मोहन यादव ने ली मध्य  प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बने डिप्टी  सीएम |

मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ ही जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस शपथ ग्रहण समारोह में किसी अन्य विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है। कार्यक्रम 10 मिनट का रहा। शपथ ग्रहण के पूर्व मोहन यादव ने कहा, कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और सुशासन सुनिश्चित करेंगे। 

पीएम मोदी रहे मौजूद  

Madhya Pradesh CM Oath Ceremony Take Sworn In As CM - मोहन यादव ने ली मध्य  प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बने डिप्टी  सीएम |


शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। 

 

ये भी जानिए..........

- एयर इंडिया केबिन क्रू और पायलट्स के ‎लिए मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की यूनिफॉर्म

Madhya Pradesh CM Oath Ceremony Take Sworn In As CM - मोहन यादव ने ली मध्य  प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बने डिप्टी  सीएम |

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag