नई दिल्ली। महिला नीलामीकर्ता मल्लिका सागर आज यहां दुबई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 नीलामी समारोहों की प्रमुख होंगी। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार है कोई महिला नीलामीकर्ता को ये अहम जिम्मेदारी मिली है। आईपीएल में नीलामी कर चुके रिचर्ड मैडली ने मल्लिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी नीलामी के लिए आमंत्रित किया जाना बेहद सम्मान की बात है। वहीं मल्लिका की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने टि्वट किया। मल्लिका सागर एक शानदार नीलामीकर्ता हैं। आत्मविश्वासी, स्पष्ट और बहुत संतुलित। डब्ल्यूपीएल में सीधे तौर पर सही विकल्प।
ये भी जानिए....
गौरतलब है कि कला विशेषज्ञ मल्लिका वर्तमान में आर्ट इंडिया के साथ काम करती हैं। वह ब्रिटिश नीलामी घर में भारतीय मूल की पहली महिला नीलामीकर्ता भी रही हैं। उन्होंने प्रो कबड्डी लीग 2021 के लिए नीलामी आयोजित की और 9 दिसंबर को मुंबई में महिला प्रीमियर लीग की नीलामी का नेतृत्व किया।