- पन्नू की हत्या साजिश मामले पर पीएम मोदी का बयान....सबूत देखने के बाद फैसला


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार अमेरिका में भारतीय की हत्या की साजिश के आरोपों पर प्रतिक्रिया देकर कहा कि वह किसी भी सबूत पर देखने के बाद लेकिन कुछ घटनाएं अमेरिका-भारत संबंधों को पटरी से नहीं उतारेंगी। एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि अगर कोई हमें कोई जानकारी देता है, तब हम निश्चित रूप से उस पर गौर करते हैं, अगर हमारे किसी नागरिक ने कुछ भी अच्छा या बुरा किया है, तब हम उस पर गौर करने के लिए तैयार हैं। हमारी प्रतिबद्धता कानून के शासन के प्रति है।

Nikhil Gupta case not under jurisdiction of Supreme Court of India claims  Czech Republic spokes person - India Hindi News - भारत के सुप्रीम कोर्ट के  क्षेत्राधिकार में नहीं निखिल गुप्ता केस,

 

अमेरिका ने भारत पर अपने नागरिक और अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ हत्या की साजिश का आरोप लगाया था। भारत ने पन्नू को आतंकवादी करार दिया है। विदेशों में स्थित कुछ चरमपंथी समूहों की गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त कर पीएम मोदी ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में ये तत्व डराने-धमकाने और हिंसा भड़काने में लगे हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए मजबूत द्विदलीय समर्थन है, जो एक परिपक्व और स्थिर साझेदारी का स्पष्ट संकेतक है।

ये भी जानिए...........

Nikhil Gupta case not under jurisdiction of Supreme Court of India claims  Czech Republic spokes person - India Hindi News - भारत के सुप्रीम कोर्ट के  क्षेत्राधिकार में नहीं निखिल गुप्ता केस,

- धनखड़ को आहत करने का कोई इरादा नहीं था: कल्याण बनर्जी

सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग हमारी साझेदारी का एक प्रमुख घटक रहा है। मुझे नहीं लगता कि कुछ घटनाओं को दोनों देशों के राजनयिक संबंधों से जोड़ना उचित है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें इस तथ्य को स्वीकार करने की जरूरत है कि हम बहुपक्षवाद के युग में रह रहे हैं। दुनिया एक दूसरे से जुड़ी होने के साथ-साथ एक दूसरे पर निर्भर भी है। यह वास्तविकता हमें यह मानने के लिए मजबूर करती है कि सभी मामलों पर पूर्ण सहमति सहयोग के लिए पूर्व शर्त नहीं हो सकती।

Nikhil Gupta case not under jurisdiction of Supreme Court of India claims  Czech Republic spokes person - India Hindi News - भारत के सुप्रीम कोर्ट के  क्षेत्राधिकार में नहीं निखिल गुप्ता केस,

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1