- ‎नड्डा ने विजय उत्साह को आगामी लोकसभा चुनाव तक बनाए रखने का किया आह्वान

‎नड्डा ने विजय उत्साह को आगामी लोकसभा चुनाव तक बनाए रखने का किया आह्वान

  • - भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने पर ‎दिया बल

  •  
    गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को ‎मिली ऐतिहासिक ‎विजय का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए इस उत्साह को आगामी लोकसभा चुनाव तक बनाए रखने का आह्वान किया। गोरखपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में  उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में हम सभी चुनाव जीतने की आकांक्षा रखते हैं, लेकिन ऐसे अवसर अतीत में दुर्लभ थे। उस समय जीतना एक किले पर कब्ज़ा करने जैसा था, जहाँ से जीत अप्रत्याशित लगती थी। मगर

 

Nadda to launch BJP's pre-poll campaign from Maharashtra tomorrow | Mumbai  News - The Indian Express

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व में भाजपा और इसके कार्यकर्ताओं ने खेल बदल दिया ।नड्डा ने कहा कि तीन राज्यों में जीत से भाजपा के पक्ष में जो माहौल बना है, उसे कायम रखना होगा। राजनीति में अवसरों का लाभ उठाना एक बड़ा सबक है।  पार्टी के पक्ष में बने सकारात्मक माहौल को बनाए रखना सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। नड्डा ने 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाने की तैयारियों पर कहा कि यह कार्यक्रम मात्र औपचारिकता न होकर मोदी के नेतृत्व में हुए परिवर्तनों को प्रदर्शित करने का अवसर होना चाहिए।

 

 

Nadda to launch BJP's pre-poll campaign from Maharashtra tomorrow | Mumbai  News - The Indian Express

 

आगामी 26 दिसंबर को मनाये जाने वाले वीर बाल दिवस कार्यक्रम को लेकर उन्होंने  गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुद्वारों में भाजपा कार्यकर्ताओ की भागीदारी का आग्रह किया।  तीन राज्यों में नए मुख्यमंत्रियों की नियुक्ति के हालिया फैसलों पर उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे फैसलों से यह संदेश जाता है कि भाजपा के साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कि नड्डा की यात्रा निश्चित रूप से यहां के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में कार्यकर्ता असीम ऊर्जा के साथ संगठनात्मक कार्यों में लगे रहते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के साथ सहयोग की भावना प्रदर्शित करते हैं,

Nadda to launch BJP's pre-poll campaign from Maharashtra tomorrow | Mumbai  News - The Indian Express

ये भी जानिए..........

- मोदी ने भारत की धरती को मुस्लिमों के लिए बताया जन्नत

जैसा कि कोरोना काल के भयावह संकट के दौरान प्रदर्शित हुआ। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधियों और संगठन कार्यकर्ताओं से विकसित भारत संकल्प यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ निरंतर संपर्क स्थापित करने और यह सुनिश्चित करने का सुझाव दिया कि पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं से अधिकतम लाभ मिले। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकासात्मक पहल के साथ भाजपा आगामी चुनावों में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का लक्ष्य रखेगी। 
Nadda to launch BJP's pre-poll campaign from Maharashtra tomorrow | Mumbai  News - The Indian Express

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag