नई दिल्ली । मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ शहरों में शनिवार सुबह बरसात के साथ हुई। बारिश की वजह से यहां ठंड बढ़ गई है। राजस्थान के माउंट आबू में सुबह तापमान 4ख्र सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उधर, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर और मध्य भारत के 16 राज्यों में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। भोपाल, लखनऊ, जम्मू, अजमेर समेत 17 शहरों में शनिवार सुबह विजिबिलिटी 200 मीटर से कम रह गई। इसकी वजह से 125 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। वहीं दिल्ली-राजस्थान समेत उत्तर भारत के एयरपोर्ट से उडऩे वाली 50 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले हुईं।सर्दी के बढ़ते असर को देखते हुए उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। वहीं, राजस्थान में जयपुर के सरकारी और निजी स्कूलों में 8वीं क्लास तक की ठंड की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। सीकर में भी 15 जनवरी से स्कूल खुलेंगे।